सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bigg Boss 14: इस घर में कोई अपनी असलियत छुपा नहीं सकता, अमर उजाला से बोले अभिनव शुक्ला

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 03 Oct 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 14 contestant Abhinav Shukla revealed his strategy and plans for salman Khan TV Game show Bigg Boss 2020
अभिनव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीवी और फिल्मों के जाने माने कलाकार अभिनव शुक्ला इस बार चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का हिस्सा बने हैं। बिग बॉस तो अभिनव का पहले भी चक्कर लगा चुके हैं लेकिन खुद अभिनव को ही कभी समय नहीं मिला कि वह बिग बॉस के घर का हिस्सा बनें। लेकिन, इस बार जब उनके पास कोई काम नहीं था तो उन्होंने बिग बॉस के घर में प्रवेश करने का फैसला किया।

Trending Videos
bigg boss 14 contestant Abhinav Shukla revealed his strategy and plans for salman Khan TV Game show Bigg Boss 2020
अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram: @ashukla09

अभिनव को सिलसिला बदलते रिश्तों का, जर्सी नंबर 10, हिटलर दीदी जैसे कई धारावाहिकों में काम करने के लिए जाना जाता है। बाहर से तो वह 'बिग बॉस' की छोटी-छोटी चीजों को जानते रहे हैं लेकिन इस बार वह घर के अंदर से ही सब चीजों को परखने के लिए तैयार हैं। उनके घर में प्रवेश करने से पहले अमर उजाला ने उनके खेल की रणनीति समझी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 14 contestant Abhinav Shukla revealed his strategy and plans for salman Khan TV Game show Bigg Boss 2020
अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram: @ashukla09

'बिग बॉस' के घर में जाने की इस लॉकडाउन के दौर में आपने क्या तैयारियां की हैं?
तैयारी का तो जी ऐसा है कि मैंने कोई तैयारी नहीं की है। क्योंकि, अगर तैयारी करके जाएंगे तो उसके तीसरे या चौथे दिन ही हमें हमारा रिजल्ट पता चल जाएगा कि हम जो सोच कर आए थे, वैसा यहां कुछ हो नहीं रहा है। मेरे अलावा भी बहुत से लोग होंगे वहां जो पहले से ही शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होकर आए होंगे और यही सोच रहे होंगे कि हम ऐसा करेंगे, वैसा करेंगे। लेकिन, मुझे लगता है कि उन सब की भी जो भी योजनाएं होंगी, वह घर के अंदर जाते ही फेल हो जाएंगी। मैं वहां वास्तविक बनकर जाऊंगा। मेरे अच्छे और बुरे होने का फैसला सिर्फ लोग करेंगे। मेरी वही मानसिकता है।

bigg boss 14 contestant Abhinav Shukla revealed his strategy and plans for salman Khan TV Game show Bigg Boss 2020
अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram: @ashukla09

आप ने बिग बॉस को और बिग बॉस ने आपको देखना कब शुरू किया?
कुछ समय पहले एक बार मेरे पास 'बिग बॉस' से ऑफर आया था लेकिन मेरे पास उस समय काम बहुत था। इस चक्कर में मैं बिग बॉस को हां नहीं कर पाया। यह समय ऐसा था जब हर कोई फ्री था, मैं भी फ्री था। तो मुझे लगा कि इस बार इस चुनौती को मुझे लेना ही चाहिए। मैं सोचता हूं कि हर इंसान को एक बार इस चुनौती का सामना करना ही चाहिए। मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं कि इस बार भी बिग बॉस ने मुझसे पूछा और इस बार मैं यहां आ गया। वैसे, मैंने कभी बिग बॉस का कोई भी सीजन नहीं देखा। जब इस शो की छोटी छोटी क्लिप बाहर आती थीं तो मैं कभी-कभी उन्हें ही देख लिया करता था। फिर मेरे दोस्त जैसे; कुशाल टंडन, शिल्पा शिंदे इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। तो मैंने थोड़ा बहुत उन लोगों का काम देखा है। पूरा सीजन कोई नहीं देखा।

विज्ञापन
bigg boss 14 contestant Abhinav Shukla revealed his strategy and plans for salman Khan TV Game show Bigg Boss 2020
अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @ashukla09

आपके साथ आपकी पत्नी रूबीना दिलैक भी बिग बॉस के इस नए सीजन का हिस्सा बनने जा रही हैं। किसी टास्क के दौरान अगर आप दोनों में झगड़ा हो जाता है तो आप उसे किस तरह से सुलझाएंगे?
लड़ाई झगड़े तो हमारे भी होंगे ही। अगर कोई टास्क हो रहा है और वहां बिग बॉस का घर है तो झगड़ा होना तो तय है। लेकिन, वह झगड़ा इतना बड़ा नहीं होना चाहिए कि वह पारिवारिक स्तर तक पहुंच जाए। हम दोनों अपना अपना पक्ष रखेंगे, अपनी अपनी बात रखेंगे, अपनी अपनी टीम के साथ खेलेंगे और वही पर बात खत्म करेंगे। फिर अगले टास्क के लिए तैयार होंगे। (हंसते हुए) लेकिन, अगर हमारा आपस में झगड़ा हो गया तो हम बाकियों से कैसे झगड़ेंगे? बाकियों से झगड़ने के लिए भी ऊर्जा बचाने पड़ेगी ना! खेल पर ध्यान बनाए रखने के लिए हम रिश्ते बीच में नहीं लाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed