फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: एजाज खान का खुलासा, झूठे दहेज केस में फंसवाना चाहते थे विकास गुप्ता, पूर्व गर्लफ्रेंड भी थी शामिल

Tue, 08 Dec 2020 04:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Dec 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 contestant Eijaz Khan hinted that Vikas Gupta   might have influenced his ex-girlfriend to file a fake dowry case against him
एजाज खान - फोटो : instagram/eijazkhan

बिग बॉस 14 में अब कुल चार कंटेस्टेंट्स बाकि हैं। यह चार कंटेस्टेंट्स एजाज खान, अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीम और रुबीना दिलैक हैं। वहीं बिग बॉस के घर में कुछ पूर्व कंटेस्टेंट्स चैलेंजर बनकर आए हैं। उनमें से एक विकास गुप्ता भी हैं। बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट्स अब तक कई खुलासे कर चुके हैं। अब एजाज खान ने अपनी जिदंगी और विकास गुप्ता के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

Bigg Boss 14 contestant Eijaz Khan hinted that Vikas Gupta   might have influenced his ex-girlfriend to file a fake dowry case against him
एजाज खान - फोटो : कलर्स टीवी

एजाज खान बिग बॉस 14 से चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। सोमवार को प्रसारित हुए शो में उन्होंने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। एजाज खान ने बिग बॉस 14 में खुलासा किया है कि एक महिला (एक्स गर्लफ्रेंड) उनके खिलाफ दहेज लेने का फर्जी केस दर्ज करवाने की धमकी दे रही थीं। इतना ही नहीं एजाज खान ने यह भी बताया कि वह महिला विकास गुप्ता के सिखाए में आकर ऐसा कर रही थी। 

Bigg Boss 14 contestant Eijaz Khan hinted that Vikas Gupta   might have influenced his ex-girlfriend to file a fake dowry case against him
एजाज खान - फोटो : instagram: colorstv

सोमवार को प्रसारित हुए शो में एजाज खान यह खुलासा अभिनव शुक्ला से बात करते हुए कहते हैं। उन्होंने बताया कि जब उनके साथ यह घटना हुआ तो उस समय वह घर्मकोट में थे और एजाज को जैसे ही पता चला कि महिला ने उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है तो वह अकेले में रोने लगे थे। एजाज ने कहा, 'मैं रोते हुए भगवान से पूछ रहा था कि मेरे साथ ही क्यों ? मैं एक अच्छा इंसान हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 contestant Eijaz Khan hinted that Vikas Gupta   might have influenced his ex-girlfriend to file a fake dowry case against him
एजाज खान - फोटो : कलर्स टीवी

एजाज खान ने आगे कहा, 'मेरे बहुत से दोस्तों ने मुझे समझाया कि मैं उस महिला पर उल्टा केस कर दूं, लेकिन मैंने नहीं किया क्योंकि वह भी किसी की बेटी है।' एजाज खान ने इसके बाद यह भी बताया कि कुछ समय बात उस महिला ने उनको बताया कि वह किसी के सिखाए में आ गई थीं। इसके बाद एजाज अभिनव को उंगलियों से‘V’का संकेत देकर समझाने की कोशिश करते हैं कि महिला ने किसना नाम लिया था। 

विज्ञापन
Bigg Boss 14 contestant Eijaz Khan hinted that Vikas Gupta   might have influenced his ex-girlfriend to file a fake dowry case against him
एजाज खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह सुनकर अभिनव शुक्ला हैरान हो जाते हैं। इसके बाद एजाज खान कहते हैं कि वह विकास गुप्ता की बात कर रहे हैं। वहीं एजाज खान विकास गुप्ता के लिए कहते हैं कि आ जाओ दिखाता हूं इनको। आपको बता दें कि बिग बॉस 14 इन दिनों अपने आखिरी दौर से गुजर रहे हैं। शो में चैलेंजर के तौर पर विकास गुप्ता, राखी सावंत, अर्शी खान, मनु पंजाबी और कश्मीरा शाह आए हुए हैं। 

पढ़ें: बिकिनी पहन पूल में उतरीं आमिर खान की बेटी इरा, लोनावना में चिल करते हुए तस्वीरें हुईं वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed