टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में हर साल कई रिश्ते चर्चा में बने रहते हैं। इस बार बिग बॉस 14 में एजाज खान और पवित्र पुनिया का रिश्ता सुर्खियां बटोर रहा है। यह दोनों सलमान खान के शो में कभी लड़ते-झगड़े तो कभी प्यार करते हुए दिखाई देते हैं। अब पवित्र पुनिया और एजाज खान को बिग बॉस 14 के घर में रोमांस करते हुए देखा गया है।
Bigg Boss 14: एजाज खान ने सबके सामने पवित्र पुनिया को किया KISS, घरवाले भी हुए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 14 से जुड़ा कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो में प्रोमो में एजाज खान और पवित्र पुनिया रोमांटिक अंदाज में नजर आए हैं। उनके इस रोमांटिक रिलेशनशिप का बिग बॉस 14 के घर में मौजूद कई कंटेस्टेंट्स भी मजे ले रहे हैं। इस वजह से उनके साथ हंसी-मजाक करते हुए दिखाई देते रहते हैं।
वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि एजाज खान और पवित्र पुनिया के बीच साफ-साफ प्यार दिखाई दे रहा है। जिसमे वह दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हुए नजर आ रहेृ हैं। एजाज-पवित्र के लिए अपने फीलिंग्स को अली गोनी के सामने कबूल कर रहे है। वीडियो में निक्की तंबोली पवित्र पुनिया से कुछ बात कर रही होती है, इसी दौरान एजाज खान आते है और पवित्र के गाल पर किस कर जाते है।
वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि एजाज खान अकेले में पवित्र पुनिया को गले लगा रहे होते हैं, तभी अली गोनी उन्हे देख लेते हैं और कहते हैं कि मैंने तुम दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पवित्र पुनिया अली गोनी के पीछे भागने लगती हैं। बिग बॉस 14 से जुड़ा एजाज खान और पवित्र पुनिया का यह मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि एजाज खान और पवित्र पुनिया को बिग बॉस 14 के घर में कई मौकों पर काफी करीब देखा गया है, लेकिन बीते हफ्ते पवित्र पुनिया और एजाज खान के बीच उस समय काफी झगड़ा देखने को मिला जब एजाज ने जैस्मीन को नॉमिनेट होने से बचा लिया था। इसके बाद पवित्र पुनिया एजाज से झगड़ने लगी थीं। दोनों के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था, जिस पर सलमान खान ने पवित्र की जमकर क्लास भी लगाई थी। हालांकि अब एक बार फिर से पवित्र और एजाज के बीच सभी गलतफहमियां दूर हो गई हैं।
पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने साझा की वर्षों पुरानी दिवाली की तस्वीर, जया बच्चन के साथ इस अंदाज में आए नजर