फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर होगा 'द कपिल शर्मा शो' में हंसी का हंगामा, जब हीरो नंबर वन कहेंगे 'चलो इश्क लड़ाएं'

Fri, 13 Nov 2020 06:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 13 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Govinda Makes Fun Of Kapil Sharma On The Sets Of His Show Also Dance on Chalo Ishq Ladaaye
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Twitter: @sonytv

टेलीविजन का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' हर हफ्ते अपने फैंस को गुदगुदाने आ जाता है। ये शो दिवाले के दिन भी अपने फैंस को हंसाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिवाली के दिन टेलीकास्ट होने वाले इस शो में मेहमान के रूप में बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' यानी कि अभिनेता गोविंदा आने वाले हैं। गोविंद और कपिल दोनों मिलकर शो में हंसी का हंगामा मचाने वाले हैं।

Govinda Makes Fun Of Kapil Sharma On The Sets Of His Show Also Dance on Chalo Ishq Ladaaye
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Twitter: @sonytv

इस शो में हर हफ्ते बॉलीवुड से जुड़ी कोई हस्ती अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आती है। इस हफ्ते शो में अभिनेता गोविंदा नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो सोनी टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर साझा किया गया है। जिसमें गोविंदा नाचते गाते हुए शो में एंट्री कर रहे हैं। प्रोमो के सामने आते ही अब फैंस इस शो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Govinda Makes Fun Of Kapil Sharma On The Sets Of His Show Also Dance on Chalo Ishq Ladaaye
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Twitter: @sonytv

गोविंदा की एंट्री के साथ ही वो अपने फैमस गाने 'चलो इश्क लड़ाएं' पर डांस करते हैं। इसके साथ ही कपिल शर्मा भी गोविंदा की तारीफों के पुल बांधने लगते हैं। कपिल गोविंदा की तारीफ में कहते हैं, 'आज लाइटों से हमारा सेट उतना नहीं चमक रहा जिसका आपके आ जाने से, आपके आ जाने से हर किसी के अंदर खुशी आती है आप हैं ही ऐसे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Makes Fun Of Kapil Sharma On The Sets Of His Show Also Dance on Chalo Ishq Ladaaye
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Twitter: @sonytv

कपिल के मुंह से अपनी तारीफ सुन गोविंदा को भी यकीन नहीं होता और वो कपिल की टांग खिचाई में लग जाते हैं। गोविंदा कहते हैं, 'कपिल की तरफ से काफी समय बाद ऐसा हुआ कि बहुत ज्यादा तारीफ आई और आज पहली बार ऐसा हुआ कि ये तारीफ दिल से निकली। लड़कियां आती हैं जब यहां पर तो ऐसी दिल से तारीफ निकलती है, मुझे तो लगता है लड़कियां आती हैं इसका दिमाग बंद हो जाता है।'

विज्ञापन
Govinda Makes Fun Of Kapil Sharma On The Sets Of His Show Also Dance on Chalo Ishq Ladaaye
द कपिल शर्मा शो में गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा की ये बात सुनकर शो की जज अर्चना पूरन सिंह भी उनकी हां में हां मिलाती हैं और खूब हंसती हैं। इसके अलावा भी इस दौरान शो में काफी मस्ती की गई। बता दें कि गोविंदा के साथ कपिल शर्मा शो के मंच पर इंडी पॉप गायक अनाइडा, नीरज श्रीधर और गायक सुखी उर्फ सुखदीप सिंह भी नजर आएंगे।

पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा का हुआ ब्रेकअप, फैंस को कहा- 'फोटो में टैग करना बंद करो'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed