80 के दशक के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। कृष्णा श्रॉफ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और लव लाइफ की वजह से अक्सर लाइमलाइट बटोरती नजर आती हैं। कृष्णा की लव लाइफ काफी ओपन रही है। वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अक्सर समय बिताते हुए नजर आती रहती हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर एक खुलासा किया है।
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा का हुआ ब्रेकअप, फैंस को कहा- 'फोटो में टैग करना बंद करो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कृष्णा अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। कृष्णा की तस्वीरों को फैंस पसंद भी खूब करते हैं। इसके अलावा फैंस खुद भी कृष्णा की उनके ब्वॉयफ्रेंड के साथ कई तस्वीरों को साझा कर उन्हें टैग करते रहते हैं। जिससे कृष्णा अब परेशान हो गई हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि अब उनका ब्रेकअप हो गया है।
दरअसल कृष्णा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी के जरिए उन्होंने बताया है कि वो अब अपने ब्वॉयफ्रेंड एबन से अलग हो चुकी हैं। कृष्णा ने लिखा, 'मेरे सभी फैन क्लब्स आप सभी बहुत प्यारे हैं, लेकिन मुझे एबन के साथ एडिट की हुई तस्वीरों में टैग करना बंद कर दीजिए। अब हम साथ नहीं है, तो कृपया हमें एक साथ मत जोड़िए। आप सभी को बता रही हूं क्योंकि ये सार्वजनिक है, धन्यवाद।'

बता दें कि बीच में कुछ दिन पहले भी इस तरह की खबरें सामने आई थीं कि कृष्णा और उनके ब्वॉयफ्रेंड एबन का ब्रेकअप हो गया है। ये खबरें उस समय आईं जब कृष्णा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एबन की सारी तस्वीरें हटा दी थीं। लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही कृष्णा एबन के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आई थीं। जिसके बाद इन खबरों पर विराम लग गया था। लेकिन अब कृष्णा ने खुद ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो और एबन एक दूसरे से अलग हो गए हैं।
गौरतलब है कि एबन ह्यमस बास्केट बॉल प्लेयर हैं। एबन और कृष्णा की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी। जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ थे। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। कृष्णा अक्सर एबन के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करती रहती थीं। लेकिन अब उनके फैंस को इनकी जोड़ी कभी भी देखने को नहीं मिलेगी।
पढ़ें: बेहद खूबसूरत है गौहर खान की इंगेजमेंट रिंग, तस्वीरें साझा कर अभिनेत्री ने लिखा- 'मैं इस रिंग को...'