फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने साझा की वर्षों पुरानी दिवाली की तस्वीर, जया बच्चन के साथ इस अंदाज में आए नजर

Fri, 13 Nov 2020 05:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 13 Nov 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 Amitabh Bachchan shared his throwback diwali photo with jaya bachachn
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

सभी के घर में दिवाली के त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर कोई इस त्योहार को अपने अलग-अलग अंदाज से मनाता है। फिल्मी सितारे भी दिवाली के त्योहार को अपने अंदाज में मनाते रहे हैं। इन सितारों के त्योहार की चर्चा भी हमेशा होती रहती है। इस बीच बॉलीवुड के मैगास्टार अमिताभ बच्चन ने दिवाली पर अपनी सालों पुरानी तस्वीर को साझा किया है। 

Diwali 2020 Amitabh Bachchan shared his throwback diwali photo with jaya bachachn
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। दिवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीर साझा की है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

Diwali 2020 Amitabh Bachchan shared his throwback diwali photo with jaya bachachn
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। तस्वीर में यह दोनों सितारे दिवाली के मौके पर फुलझड़ी जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 Amitabh Bachchan shared his throwback diwali photo with jaya bachachn
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan

इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'दीपावली की अनेक बधाई व शुभकामनाएं ! सुख शांति समृद्धि और अपार स्नेह।' सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की तस्वीर और पोस्ट दोनों वायरल हो रही हैं। उनके फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए दिवाली की बधाई भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Diwali 2020 Amitabh Bachchan shared his throwback diwali photo with jaya bachachn
KBC 12 - फोटो : Twitter

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी क्वीज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के सीजन 12 को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस शो में वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारे खुलासे करते रहते हैं। हाल ही में केबीसी 12 की पहली करोड़पति मिली है। नाजिया नसीम ने हाल ही में केबीसी में एक करोड़ रुपये की रकम जीती है।

पढ़ें: जरूरतमंदों के लिए सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने उठाई आवाज, भाई के नाम पर इस दिवाली लोगों से की ये अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed