फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद खूबसूरत है गौहर खान की इंगेजमेंट रिंग, तस्वीरें साझा कर अभिनेत्री ने लिखा- 'मैं इस रिंग को...'

Fri, 13 Nov 2020 05:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 13 Nov 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Gauhar Khan Flaunts Her Engagement Ring On Social Media Says  I Cant Help But Stare All Day
गौहर खान - फोटो : Instagram: @gauaharkhan

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। गौहर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की थी। गौहर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार शादी संग निकाह करेंगी। अब हाल ही में गौहर ने अपनी सगाई की अंगूठी फैंस के साथ साझा की है।

Gauhar Khan Flaunts Her Engagement Ring On Social Media Says  I Cant Help But Stare All Day
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan

गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी कई तस्वीरें अक्सर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपनी शादी की खबर भी सोशल मीडिया के जरिए ही साझा की थी। अब हाल ही में गौहर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में गौहर अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

Gauhar Khan Flaunts Her Engagement Ring On Social Media Says  I Cant Help But Stare All Day
गौहर खान - फोटो : Instagram: @gauaharkhan

हाल ही में गौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए गौहर ने लिखा, 'परफैक्ट, मैं इस रिंग को देखने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं।' तस्वीरों में गौहर खान बेहद खूबसूरत और खुश भी नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar Khan Flaunts Her Engagement Ring On Social Media Says  I Cant Help But Stare All Day
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauharkhan

वहीं गौहर की इन तस्वीरों पर उनके होने वाले पति जैद दरबार ने भी कमेंट किया है। जैद ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'और उसने हां कह दिया'। जैद के अलावा भी कई सेलेब्स गौहर की इन तस्वीरों पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Gauhar Khan Flaunts Her Engagement Ring On Social Media Says  I Cant Help But Stare All Day
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram: @gauaharKhan

बता दें कि हाल ही में गौहर ने जैद के साथ अपनी सगाई की तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को बड़े ही प्यार से देख रहे हैं। गौहर ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन की जगह उसमें रिंग का इमोजी बनाया। जिससे साफ होता है कि इन दोनों ने सगाई कर ली है। गौरतलब है कि गौहर और जैद 24 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

पढ़ें: सुहाना खान ने शेयर की ग्लैमरस फोटो, कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए अमिताभ बच्चन के नाती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed