फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य के इस आरोप पर भड़कीं पवित्र पुनिया, बोलीं- ‘मेरे सामने कहा तो चीर दूंगी’

Fri, 23 Oct 2020 04:42 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 23 Oct 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Pavitra Punia tears up after her confrontation with Rahul Vaidya
पवित्र पुनिया, राहुल वैद्य - फोटो : instagram/colorstv

बिग बॉस 14 में गुरुवार प्रसारित एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस दौरान संचालन का काम पवित्र पुनिया और एजाज खान को दिया गया। कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। सामने आए एक प्रोमो में अब पवित्र और राहुल वैद्य एक दूसरे से भिड़ते दिख रहे हैं।

Bigg Boss 14 Pavitra Punia tears up after her confrontation with Rahul Vaidya
पवित्र पुनिया - फोटो : instagram/colorstv

अभी तक के खेल को देखें तो शुरुआत में पवित्र और राहुल के बीच अच्छी दोस्ती थी लेकिन जल्द ही उनमें अनबन होने लगी। प्रोमो वीडियो में पवित्र, राहुल पर चिल्लाती हुई कहती हैं कि उन्होंने उनके कैरेक्टर (चरित्र) पर सवाल कैसे उठाए हैं। यही नहीं उन्होंने राहुल को खूब खरी खोटी भी सुनाई।

Bigg Boss 14 Pavitra Punia tears up after her confrontation with Rahul Vaidya
पवित्र पुनिया - फोटो : instagram/colorstv

पवित्र कहती हैं कि ‘राहुल आपने कैसे ये बात बोल दी कि अभिनव पर मेरा क्रश है?‘ बता दें कि अभिनव और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक दोनों शो के कंटेस्टेंट्स हैं। राहुल जवाब देते हैं कि ‘आपने खुद ही ये बात कही है कि आपको अभिनव पर क्रश है।‘ पवित्र पलटवार करती हुई कहती हैं कि ‘आपकी हिम्मत कैसे हुई मेरे कैरेक्टर पर अंगुली उठाने की। आप कह रहे हैं कि मेरा एक ऐसे आदमी के ऊपर क्रश है जो पहले से शादीशुदा है। तुम्हारे जैसे ही मर्द होते हैं जो औरतों के कैरेक्टर पर लांछन लगाते हैं, तुम नीच हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Pavitra Punia tears up after her confrontation with Rahul Vaidya
पवित्र पुनिया - फोटो : instagram/pavitrapunia_

पवित्र कहती हैं कि ‘तुम्हारे जैसे मर्दों की वजह से औरतें बदनाम होती हैं। अगर मेरे बारे में कुछ कहा तो मैं चीर दूंगी।‘ आगे राहुल कहते हैं कि ‘मेरा मुंह है जो मेरा मन करेगा मैं बोलूंगा, जो तुझे बोलना है वो बोल।‘ इसके बाद पवित्र रोने लगती हैं तो रुबीना उनके पास जाकर उन्हें समझाती हैं कि ‘तुम्हारे दिल में क्या है तुम जानती हो, वो उसकी सोच दिखाती है।‘

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Pavitra Punia tears up after her confrontation with Rahul Vaidya
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia

वहीं निशांत, राहुल के पास जाकर उन्हें समझाते हैं कि ‘सॉरी बोल देगा तो बात खत्म हो जाएगी।‘ आगे राहुल ने कहा कि ‘मुझे पता है कि मैंने क्या कहा है और मैं बिल्कुल सॉरी नहीं बोलूंगा।‘ अब ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि क्या आगे राहुल, पवित्र से माफी मांगते हैं या नहीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@rahulvaidyarkv ke @pavitrapunia_ pe kiye hue ek personal comment ka aaj kya hoga anjaam? Watch #BB14 tonight 10:30 PM only on #Colors. Catch #BiggBoss before TV on @vootselect. #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @beingsalmankhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed