{"_id":"601d8b747bb6876d3238b596","slug":"bigg-boss-14-rakhi-sawant-broke-rubina-dilaik-expensive-makeup-chhoti-bahu-cried","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' के घर में राखी सावंत ने तोड़ा रुबीना का कीमती सामान, फूट फूट कर रोई 'छोटी बहू'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बिग बॉस' के घर में राखी सावंत ने तोड़ा रुबीना का कीमती सामान, फूट फूट कर रोई 'छोटी बहू'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना-राखी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में आएदिन एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) और रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिलती है। लेकिन इन दिनों दोनों के बीच ये लड़ाई कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। अब लग रहा है कि इसी लड़ाई के चलते राखी ने रुबीना का महंगा सामान भी तोड़ दिया है। जिसके बाद रुबीना दिलाइक फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई।
2 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
दरअसल, 'बिग बॉस' के घर में राखी सावंत बिना डिजाइनर के हैं। इस वजह से निक्की तंबोली ने उन्हें अपना सामान इस्तेमाल करने के लिए दिया था। जब सामान लौटाने की बारी आई तो राखी और निक्की के बीच लड़ाई हो गई। इस लड़ाई में रुबीना का महंगा मेकअप पैलेट टूट गया। इतना ही नहीं निक्की के सामान का भी काफी नुकसान हो गया। अपनी पसंदीदा कीमती सामान टूटने पर रुबीना काफी दुखी हो गईं और वह एक कोने में खड़ी होकर रोन लगीं। इतना ही नहीं गुस्सा होकर निक्की ने भी राखी को उधार दिया हुआ अपना मेकअप का सामान तोड़ दिया।
3 of 5
रुबीना
- फोटो : Instagram
हाल ही में रुबीना को लेकर देवोलीना भट्टाचार्य और राखी ने कई वार किए। जिसकी वजह से रुबीना काफी उदास दिखीं। हाल ही में रुबीना ने देवोलीना और राखी पर पॉपुलैरिटी पाने के लिए झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाया था। इसी पर गुस्सा होकर दोनों ने रुबीना को काफी खरी-खोटी सुनाई। दोनों ने कहा कि, 'रुबीना केवल अपने इमोशनंस के बारे में सोचती हैं। बाकियों की भावनाओं के बारे में उन्हें कोई मतलब नहीं है।'
खैर, ये पहली बार नहीं है जब राखी और रुबीना के बीच लड़ाई हुई है। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो आया है। इसमें राखी अभिनव को बोलती हैं कि 'तुम ठरकी हो।' इस पर अभिनव गुस्से में बोलते हैं कि 'मैं ठरकी हूं। ये ही तेरी गंदगी है राखी।' तो वहीं से राखी बोलती हैं कि 'मुझे गंदगी मत बोल।' तभी रुबीना गुस्से में आती हैं और बाल्टी भरकर पानी राखी के ऊपर डाल देती हैं। रुबीना राखी को बद्तमीज औरत कहकर बुलाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रुबीना
- फोटो : Instagram
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी राखी और रुबीना के बीच बड़ी लड़ाई हुई थी। उस वक्त राखी ने अभिनव का नाड़ा खींचा था। जिसके बाद रुबीना काफी गुस्सा हुई थीं। इसके बाद वीकेंड के वार में भी ये मुद्दा उठाया गया। जिसके बाद राखी ने भी अभिनव से बात करना बंद कर दिया था। फिलहाल, 'बिग बॉस' के घर में कुछ भी चल रहा हो लेकिन दर्शकों को ये सीजन खूब पसंद आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।