कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 14 के एपिसोड में मेकर्स ने एक बार फिर घरवालों को भी चौका दिया है। दरअसल, आने वाले एपिसोड में बिग बॉस के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला घर से बेघर हो गए हैं। इसे देख कर दर्शक भी काफी हैरान हुए। उधर, अभिनव शुक्ला के घर से बेघर होते ही रुबीना दिलैक का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। वहीं, घर में रुबीना अपने पति की फेवरेट टीर्शट को को गले से लगाकर खूब रोईं।
Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला हुए घर से बाहर, पति की टी शर्ट को गले लगाकर रोते हुए दिखीं रुबीना दिलैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल होती इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रुबीना के हाथ में अभिनव की ग्रीन टीशर्ट है और वो उसी के साथ बैठी हैं। वहीं, मेकर्स द्वारा जारी प्रोमो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट गार्डन एरिया में खड़े हैं तभी बिग बॉस कहते हैं, 'आज बिग बॉस घर में मौजूद सात सदस्यों में से किसी एक का सफर यही खत्म करने का फैसला लेंगे और फैसले कि जिम्मेदारी प्रतिनिधियों पर छोड़ रहे हैं। ’इस को सुनने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है।
In live feed,, Rubi is with Abhi fav. Green T-shirt usko apnesath hi leke bethi h..
She misses her bubby😪
He deserves place in Top-5 definitely,, feeling sooo baad #AbhinavShukla
DESERVING WINNER RUBINA pic.twitter.com/p30J7k78Nk
बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने उनके करीबी और दोस्त पहुंचे। अली गोनी को सपोर्ट के लिए जैस्मीन भसीन आईं। वह घर के सभी सदस्यों के बारे में अली गोनी और राहुल वैद्य को अपनी राय देती हैं। इस बीच जैस्मीन और अली अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। रुबीना दिलैक को सपोर्ट करने उनकी बहन ज्योतिका दिलैक आती हैं, वहीं निक्की तंबोली के लिए जान कुमार सानू, राहुल वैद्य के लिए तोशी सबरी, अभिनव शुक्ला के लिए राहुल महाजन और राखी सावंत के लिए विंदू दारा सिंह सपोर्ट के लिए पहुंचे हैं।
दरअसल जैस्मिन भसीन ने बिग बॉस में एंट्री करने के साथ ही रुबीना दिलैक और अपने पक्के दोस्त अभिनव शुक्ला पर ही भड़कती दिखीं। जैस्मिन भसीन ने न तो इन दोनों से बात की और न ही दोस्त की तरह इनके साथ बर्ताव किया। जैस्मिन का ये रवैया देख रुबीना भी हैरान रह गईं।
जैस्मिन भसीन ने अपनी एंट्री के साथ ही अली गोनी, राहुल वैद्य और बाकी कंटेस्टेंट्स को रुबीना के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। जैस्मिन ने घर में आने के बाद निक्की तंबोली को भी कहा कि रुबीना दिलैक ने कभी उन्हें सही सलाह नहीं दी। इसके बाद निक्की ने रुबीना को आकर ये बात बताई। जिससे रुबीना भी दंग रह गईं।