फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सरकार को नहीं खरीदना चाहिए दिलीप कुमार का पैतृक मकान', वर्तमान मालिक के वकील ने कही ये बात

Tue, 09 Feb 2021 11:22 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 09 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pak Government Shouldn't Buy Dilip Kumar's Ancestral Home: Owner's Lawyer
दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala

भारतीय फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के पेशावर स्थित पैतृक मकान के मालिक के वकील ने प्रांतीय खैबर पख्तूनख्वा सरकार को 100 साल से अधिक पुरानी यह हवेली नहीं खरीदने की सलाह दी है, क्योंकि वह जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है और उसकी खरीद में काफी राशि खर्च होगी।

Pak Government Shouldn't Buy Dilip Kumar's Ancestral Home: Owner's Lawyer
dilip kumar - फोटो : Filmfare

इस महीने के शुरू में खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने कुमार के पैतृक मकान के लिए 80.56 लाख रुपये जारी करने की मंजूरी दी थी, जिसका उद्देश्य फिल्म अभिनेता के सम्मान में उसे संग्रहालय में बदलना था। भवन के वर्तमान स्वामियों के वकील गुल रहमान मोहमंद ने मंगलवार को एक निजी समाचार चैनल के साथ बातचीत में कहा कि हवेली वर्षों की उपेक्षा के कारण बेहद जर्जर हालत में है।

Pak Government Shouldn't Buy Dilip Kumar's Ancestral Home: Owner's Lawyer
दिलीप कुमार - फोटो : social media

मोहमंद ने कहा कि भवन के पुनर्निर्माण की लागत उसे प्राप्त करने की लागत से दोगुनी होगी। अधिवक्ता ने कहा कि अगर केपीके सरकार इसके बावजूद भी इसे खरीदने में दिलचस्पी रखती है, तो उसे बाजार दर पर ऐसा करना चाहिए, जो कि लगभग 35 करोड़ रुपये है। मोहमंद ने अपने अनुमान का बचाव करते हुए कहा कि हवेली एक प्रमुख इलाके में स्थित है, जहां संपत्ति की दर लगभग सात करोड़ रुपये प्रति मरला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pak Government Shouldn't Buy Dilip Kumar's Ancestral Home: Owner's Lawyer
दिलीप कुमार

मरला भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में उपयोग की जाने वाली जमीन की पारंपरिक इकाई है। माना जाता है कि एक मरला में 272.25 वर्ग फुट या 25.2929 वर्ग मीटर होता है। संपर्क किये जाने पर पुरातत्व निर्देशक अब्दुस समद खान ने कहा कि प्रांतीय सरकार ने भारतीय फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के जन्मस्थान को एक संग्रहालय में बदलने का सिद्धांतिक तौर पर फैसला किया है।

विज्ञापन
Pak Government Shouldn't Buy Dilip Kumar's Ancestral Home: Owner's Lawyer
दिलीप कुमार

अभिनेता का 100 साल से अधिक पुराना पैतृक मकान प्रसिद्ध किस्सा ख्वानी बाज़ार में स्थित है। मकान को 2014 में तत्कालीन नवाज शरीफ सरकार ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed