वैलेंटाइन का हफ्ता शुरू हो चुका है और ऐसे में बॉलीवुड और टीवी की हस्तियों पर भी प्यार का खुमार चढ़ रहा है। हाल ही में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन को प्रपोज किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में विक्की से अपने प्यार का इजहार कर दिया है। हालांकि ऐसा लगा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को अंकिता की ये बात पसंद नहीं आई है।
अंकिता लोखंडे ने इस गाने के जरिए विक्की जैन से किया प्यार का इजहार, वीडियो देख सुशांत के फैंस हो गए नाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। इस वीडियो में भी अंकिता 'मनवा लागे गाने' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'किसी का तो होगा ही तू, क्यों न तुझे मैं ही जीतूं, विक्की जैन। हैप्पी प्रपोज डे। इसके साथ ही अंकिता ने लाल रंग के गुलाब की इमोजी भी बनाई है'। अंकिता ने अपने प्यार का इजहार कर दिया, लेकिन सुशांत के फैंस इस बात पर नाराज नजर आ रहे हैँ।
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)
दरअसल सुशांत के फैंस का कहना है कि अंकिता अपनी जिंदगी में व्यस्त हो चुकी हैं। वो सुशांत के मौत के पीछे की वजह जानने की कोशिश भी बंद कर चुकी हैं। हालांकि ऐसा पहला मौका नहीं हैं जब अंकिता को बेवजह फैंस ने ट्रोल किया हो। इससे पहले भी सुशांत के फैंस कई मौकों पर अंकिता को ट्रोल कर चुके हैं। कुछ समय पहले अंकिता लोखंडे को सुशांत के फैंस ने उनकी जन्मदिन की पार्टी को लेकर भी ट्रोल किया था।
बता दें कि अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत के प्यार की शुरुआत 'पवित्र रिश्ता' के सेट से हुई थी। दोनों ने एक ही शो से अपना करियर शुरू किया था और यहीं से इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी। दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि फैंस को लगने लगा था कि वो जल्द ही शादी कर लेंगे। हालांकि किसी कारण सुशांत और अंकिता में दूरी आ गई और दोनो के रास्ते अलग हो गए।
एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप खत्म करने के बाद भी अंकिता और सुशांत दोस्त बने रहे थे। वहीं जब सुशांत का निधन हुआ तो अंकिता बहुत दुखी हुई थीं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वो सुशांत के न्याय के लिए भी उनके परिवार के साथ खड़ी रहीं थीं। हालांकि अब अंकिता सामान्य जिंदगी जी रही हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर डांस करते हुए वीडियो साझा करती हैं। अंकिता ने इससे पहले भी कई डांस वीडियो साझा किए थे जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।