बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। नेहा सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ काफी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। वहीं नेहा के गानों के दीवाने फैंस उनकी तस्वीरों पर भी खुलकर प्यार लुटाते हैं। रोहनप्रीत से शादी के बाद से नेहा काफी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं। अब शादी के बाद से रोहनप्रीत और नेहा पहली बार वैलेंटाइन मना रहे हैं। ऐसे में ये कपल रोज डे के साथ ही एक दूसरे पर प्यार लुटाने लगा है। हाल ही में नेहूप्रीत ने इंस्टाग्राम पर इस खास हफ्ते की तस्वीरें साझा की है।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत पर चढ़ा वैलेंटाइन का खुमार, रोमांटिक तस्वीरें देख फैंस हो रहे दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज डे के मौके पर नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर पति रोहनप्रीत के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आप मुझे पूरा कर देते हैं रोहनप्रीत। हैप्पी रोज डे'। अब नेहा के इस खूबसूरत पोस्ट पर रोहनप्रीत ने ना सिर्फ प्रतिक्रिया दी बल्कि इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'रोज डे की तुम्हें भी बधाई मेरी खूबसूरत नेहू जी। इतना ही नहीं रोहन ने फूलों का बेहद ही खूबसूरत गुलदस्ता भी नेहा को दिया। इस पर नेहा ने कैप्शन देत हुए लिखा, 'मेरा रोहू बेबी सबसे अच्छा है'।
रोज डे के बाद प्रपोज डे के मौके पर रोहनप्रीत ने सोशल मीडिया पर वो तस्वीर साझा की जिसमें वो नेहा को प्रपोज करते नजर आ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'प्रपोज डे की बधाई, मुझसे शादी करने के लिए तुम्हारा धन्यवाद। तुमने मेरी जिंदगी को अपने जितना ही खूबसूरत बना दिया'।
बता दें कि रोहनप्रीत और नेहा की मुलाकात 'नेहू द व्याह' गाने के शूट के दौरान हुई थी। उस गाने की शूटिंग के दौरान नेहा और रोहनप्रीत एक दूसरे के करीब आ गए और फिर दोनों ने शादी रचा ली। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में आई थीं। हालांकि नेहा ने अचानक से शादी का फैसला करके अपने फैंस को एकदम से हैरान कर दिया था।
नेहा और रोहनप्रीत बॉलीवुड के प्यारे कपल में से एक हैं और शादी के बाद से इनके बीच का प्यार और ज्यादा बढ़ गया है। सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि कई मौकों पर इस कपल को एक दूसरे पर प्यार लुटाते देखा गया है। नेहा कक्कड़ के गानों की बात करें तो हाल ही में नेहा ने यो यो हनी सिंह के साथ साथ 'सैंय्या जी' गाया था। इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा नेहा पति रोहनप्रीत के साथ 'ख्याल रखा कर' गाने में भी नजर आ चुकी हैं। फैंस ने इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया था।