फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: घर से बेघर हुए विकास गुप्ता, इन दो कंटेस्टेंट्स को मिले सबसे ज्यादा वोट्स

Sun, 31 Jan 2021 10:52 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Jan 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Vikas Gupta Gets Eliminated from Bigg Boss House
Vikas Gupta and Salman Khan - फोटो : Instagram
कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' धीरे-धीरे मजेदार होता जा रहा है और दर्शक इसे हमेशा की तरह खूब पसंद भी कर रहे हैं। बिग बॉस के घर से कंटेस्टेंट का आना-जाना भी लगा रहता है और ऐसे ही खबर है कि कंटेस्टेंट विकास गुप्ता बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं। विकास गुप्ता के घर से बाहर होने की खास वजह भी सामने आई है, जो हम आपको बताने जा रहे हैं।
Bigg Boss 14: Vikas Gupta Gets Eliminated from Bigg Boss House
Vikas Gupta - फोटो : voot
बिग बॉस के घर में बतौर चैलेंजर एंट्री लेने वाले विकास गुप्ता को पहले फैंस से खूब प्यार मिल रहा था। लेकिन जैसे-जैसे ये खेल आगे बढ़ा विकास का जादू कम होने लगा और फैंस को उन्होंने निराश कर दिया। हाल ये हुआ कि विकास को जनता ने कम वोट्स दिये और उन्हें घर से बाहर होना पड़ा। इस बात की जानकारी 'द खबरी' के ट्विटर हैंडल से दी गई है।

Bigg Boss 14: Vikas Gupta Gets Eliminated from Bigg Boss House
विकास गुप्ता - फोटो : Social Media
ये पहली बार नहीं है जब विकास गुप्ता बिग बॉस के घर से बाहर हुए हैं। इससे पहले भी दो बार ऐसा हो चुका है, पहली बार बाहर होने की वजह थी कि उन्होंने अर्शी खान को पूल में धक्का दे दिया था। दूसरी बार उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें बाहर जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Vikas Gupta Gets Eliminated from Bigg Boss House
Vikas Gupta
विकास गुप्ता ने स्वस्थ होने के बाद घर में वापसी तो की लेकिन उनका मास्टरमाइंड गेम का जादू नहीं चल सका। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार बोल रहे थे कि विकास गुप्ता का गेम में होना ना होना एक ही बात है। यही वजह है कि विकास गुप्ता को जनता के कम वोट्स मिले और उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Vikas Gupta Gets Eliminated from Bigg Boss House
Rahul Vaidya And Nikki Tamboli - फोटो : Twitter
अब कहा ये भी जा रहा है कि अगर विकास गुप्ता एलिमिनेट हो चुके हैं तो अब घर में शेफाली बग्गा की भी एंट्री नहीं हो सकेगी। क्योंकि पहले कहा गया था कि शेफाली विकास कनेक्शन बन एंट्री लेंगी। दूसरी तरफ खबर ये भी है कि कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और निक्की तंबोली को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं और वो दोनों घर में सेफ हो चुके हैं। फिलहाल, 'बिग बॉस 14' के घर में इन दिनों काफी कुछ चल रहा है और दर्शकों को गेम देखने में काफी मजा आ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed