बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान दुबई में अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ के लिए शूटिंग कर रहे हैं। वहीं पठान के सेट से कुछ फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर लीक हो चुकी हैं। शाहरुख लंबे अरसे किसी फिल्म में दिखाई नहीं दे रहे थे। उनके फैंस को शाहरुख के कमबैक का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। इसी बीच शाहरुख की आने वाली फिल्म के कुछ सीन्स लीक हो गए और तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
रिलीज से पहले ही LEAK हो गए पठान के सीन्स, देखकर फूले नहीं समा रहे शाहरुख के फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर इतनी भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं ताकि फिल्म से संबंधित कोई भी जानकारी या तस्वीर लीक ना हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म के कुछ सीन्स लीक हो गए हैं। जिसमें शाहरुख चलती गाड़ी के छत पर बैठे नजर आए। फैंस का अंदाजा है कि वे किसी एक्शन सीन के लिए शूट कर रहे थे।
इंटरनेट पर फिल्म से जुड़े कंटेंट के वायरल होने के बाद अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस सीन को सोशल मीडिया से हटाने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन यह सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जल्द ही जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी दुबई में शूटिंग जॉइन करेंगे।
शाहरुख के फैन क्लब ने दुबई शूटिंग शेड्यूल की फोटोज को ट्विटर पर भी शेयर कर दिया है। जिसमें शाहरुख अपने एक फैन के साथ फोटो के लिए पोज करते हुए भी नजर आए। इंटरनेट पर आए इन फोटोज और वीडियोज में देखा जा सकता है कि ‘पठान’ के लिए बड़े पैमाने पर शूटिंग की जा रही है।
Team Pathan with the camera guys reached UAE yesterday, they have started shooting plates at 4am in downtown, Dubai.
Some more snaps of the King @iamsrk from #Pathan shooting place...
Enjoy guys... ❤️🔥👑 pic.twitter.com/GhlxlJXxhV
शाहरूख खान आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म पठान के साथ अपना कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। फिल्म में शाहरुख और दीपिका रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे तो वहीं वेटरन एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया इस एजेंसी की लीडर के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म में जॉन निगेटिव रोल में नजर आएंगे।