फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल छोटे बिजनेसमैन से प्रीति ने रचाई थी गुपचुप शादी, नेस वाडिया संग अफेयर भी रहा चर्चा में

Sun, 31 Jan 2021 09:55 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 31 Jan 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Preity Zinta Birthday Know About Actress Personal Life and Professional Life
प्रीति जिंटा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था। इस साल प्रीति अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रीति जिंटा एक अभिनेत्री होने के साथ ही बिजनेस वुमन भी हैं। प्रीति की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में होती है। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से प्रीति फिल्मों से थोड़ी दूर हैं। लेकिन वो लाइम लाइट में रहना बखूबी जानती हैं। प्रीति के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Preity Zinta Birthday Know About Actress Personal Life and Professional Life
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। प्रीति के पिता का नाम दुर्गानंद जिंटा और मां का नाम नीलप्रभा है। प्रीति जिंटा के पिता इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे। प्रीति की स्कूली पढ़ाई शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से आगे की पढ़ाई की। प्रीति ने ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से किया है। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी एक्ट्रेसेस में होती है।

Preity Zinta Birthday Know About Actress Personal Life and Professional Life
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जब महज 13 साल की थीं तब उनके पिता एक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे ने प्रीति के सिर से पिता का साया छीन लिया। हादसे के दौरान प्रीति की मां भी मौजूद थीं हादसे में उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें ठीक होने में करीब दो साल का वक्त लगा था। इस हादसे का असर प्रीति पर भी गहरा पड़ा था और इस हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। महज 13 साल की प्रीति काफी बड़ी हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta Birthday Know About Actress Personal Life and Professional Life
प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने 1998 में बॉलीवुड में कदम रखा। 1996 में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी के दौरान में प्रीति की मुलाकात एक डायरेक्टर से हुई। इस निर्देशक ने उन्हें चॉकलेट कमर्शियल में काम करने का ऑफर दिया। जिसके बाद प्रीति ने कई विज्ञापनों में काम किया। साल 1997 में एक ऑडिशन के दौरान शेखर कपूर ने प्रीति को देखा और उन्हें एक्ट्रेस बनने की सलाह दी। जिसके बाद प्रीति ने उनकी सलाह मानते हुए फिल्मों में डेब्यू किया। प्रीति ने साल 1998 में शाहरुख के साथ 'दिल से' से डेब्यू किया। इसके बाद उनका करियर निकल पड़ा।

विज्ञापन
Preity Zinta Birthday Know About Actress Personal Life and Professional Life
प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ

प्रीति जिंटा साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गईं। प्रीति ने साल की शुरुआत में 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ के साथ शादी की। 29 फरवरी को प्रीति और जीन ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। शादी के करीब छह महीने बाद उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। प्रीति ने अचानक शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। जीन से पहले प्रीति का नाम बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ भी जुड़ा था। लेकिन इन दोनों के रिश्ते का अंत आईपीएल के दौरान हो गया।

पढ़ें: अधिक उम्र में मां बनीं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, 40 की उम्र में करीना देने जा रहीं दूसरे बच्चे को जन्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed