फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: प्रतीक की मां को बेवकूफ कहने पर गौहर खान ने लगाई करण कुंद्रा को फटकार, कहा-"शर्म की बात है"

Sun, 16 Jan 2022 01:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 actress gauhar khan slams karan kundra for calling pratik sehajpal mom stupid
Karan kundra, pratik sehajpal, gauhar khan - फोटो : insta

बिग बॉस 15 में इस बार जोरदार घमासान देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 15 में एक दूसरे को हराने के लिए कंटेस्टेंट किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इस बार शो में एक दूसरे को भला बुरा कहने से लेकर भद्दी टिप्पणी के साथ ही एक दूसरे से हाथापाई तक में कंटेस्टेंट पीछे नहीं हट रहे हैं। बिग बॉस 15 के शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई उस वक्त बहुत बढ़ गई जब करण ने लड़ाई के दौरान प्रतीक की मां के लिए बेवकूफ शब्द का इस्तेमाल किया। अब इस बात पर एक्ट्रेस गौहर खान ने ट्वीट करके करण कुंद्रा को फटकार लगाई है।

bigg boss 15 actress gauhar khan slams karan kundra for calling pratik sehajpal mom stupid
गौहर खान - फोटो : Instagram

गौहर खान ने ट्वीट कर लगाई करण को फटकार-
करण और प्रतीक के बीच झगड़े के दौरान करण प्रतीक की मां को बेवकूफ कहते हैं। अब इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गौहर ने ट्वीट कर करण को फटकार लगाई है, उन्होंने लिखा- "प्रतीक ने को-कंटेस्टेंट को बेवकूफ कहा है, करण कुंद्रा, प्रतीक की मां कंटेस्टेंट नहीं हैं, अपनी जुबान पर ध्यान दें! कई बार ऐसा कहने पर शर्म आती है। तेरी मां बेवकूफ। वाह वाह वाह। ! इसका बचाव करने के लिए तेजा (तेजस्वी) पर दुख। मां का दरजा शायद पता ही नहीं (शायद वे मां के कद को नहीं जानते)। शर्म की बात है।”
 

bigg boss 15 actress gauhar khan slams karan kundra for calling pratik sehajpal mom stupid
bigg boss 15 - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा-
बिग बॉस 15 के शनिवार के एपिसोड में तेजस्वी, करण और प्रतीक रसोई के किसी काम को लेकर झगड़ पड़ते हैं। इस दौरान प्रतीक ने तेजस्वी को बेवकूफ कह देते हैं, तभी करण कहते हैं कि, "मैंने तुमसे कई बार कहा है, उसे बेवकूफ मत कहो।" प्रतीक ने उत्तर दिया, "और, क्या तुम मुझे बेवकूफ बुलाते रहोगे?" इस पर करण ने फिर प्रतीक से कह,"क्या तुम अपनी मां और बहन से इस तरह बात करते हो?" प्रतीक ने पूछा कि क्या वह बेवकूफ भी नहीं कह सकता, और करण ने कहा कि वह नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 actress gauhar khan slams karan kundra for calling pratik sehajpal mom stupid
bigg boss 15 - फोटो : insta

तभी प्रतीक करण से कहते हैं कि,"क्या आप घर में अपने भाइयों से ऐसे ही बात करते हैं? क्या आप उन्हें बेवकूफ कहते हैं?" तभी तेजस्वी ने बीच में बोलते हुए कहती हैं,"वह तुम्हें संभाल नहीं सकता, इसलिए वह मेरे पीछे आ रहा है। इस झगड़े के दौरान करण ने प्रतीक सहजपाल से कहा, "तुम उसे लगातार बेवकूफ कह रहे हो, प्लीज जाओ और अपनी बहन, मां के साथ इस भाषा का प्रयोग करो।" जब प्रतीक ने कहा कि वह नहीं रुकेगा, तो बात बढ़ गई और करण ने कहा, "तेरी मां बेवकूफ फिर, तेरी मां बेवकूफ। इसके बाद करण और प्रतीक के बीच बात काफी बढ़ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed