{"_id":"61843851f8c4f106af2c6d1c","slug":"bigg-boss-15-after-nominating-miesha-iye-tejaswi-prakash-clarified-late-night-talks-between-the-two","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: मायशा अय्यर को नॉमिनेट करने के बाद तेजस्वी ने दी सफाई, देर रात दोनों के बीच हुई बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 15: मायशा अय्यर को नॉमिनेट करने के बाद तेजस्वी ने दी सफाई, देर रात दोनों के बीच हुई बात
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 05 Nov 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेकर्स बिग बॉस 15 को टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर लाना चाहते हैं, ऐसे में शो में रोजाना कई टर्न और ट्विस्ट लाए जा रहे हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ रहे हैं। बिग बॉस के इस हफ्ते में दुश्मन ही नहीं बल्कि दोस्त भी एक-दूसरे से लड़ रहे हैं, जिसकी झलक नॉमिनेशन की प्रक्रिया में देखने को मिली। इस हफ्ते नॉमिनेशन प्रक्रिया में तेजस्वी प्रकाश, जय भानुशाली, विशाल कोटियन और करण कुंद्रा ने मिलकर मायशा को नॉमिनेट किया। इस दौरान जय को छोड़कर तीनों लोग मायशा के नाम पर सहमत थे। वहीं, अब तेजस्वी ने मायशा को उन्हें नॉमिनेट करने की वजह बताई है।
मायशा ने किया सवाल
दरअसल, घर में कैप्टेंसी टास्क के बाद देर रात मायशा अय्यर और तेजस्वी प्रकाश गार्डन एरिया में बात करती नजर आईं। इस दौरान मायशा तेजस्वी को कहती हैं कि, तू अपना प्वाइंट बता, क्योंकि मैं काफी सारी कहानी सुन चुकी हूं। इसके आगे मायशा पूछती हैं कि, क्या तुझे लगता है कि, मेरा गेम सबसे वीक है?
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी ने सिंबा को बताया वीक
तेजस्वी कहती हैं, 'नहीं। मेरा पहला नाम अलग रिजन की वजह से था। लेकिन तेरा नाम मैंने इसलिए लिया। क्योंकि मैंने सबकी तुलना की थी। मेरे हिसाब से गेम में सिंबा का वीक है।' ये बात तेजस्वी बहुत धीरे कहती हैं। इसके आगे वह कहती हैं कि, उसकी फैन फॉलोइंग है। हमें सबसे वीक वाले का नाम नहीं लेना था। हमारा ये था कि हम किसी मजबूत इंसान का नाम लेते हैं। लेकिन इसमें शमिता का नाम भी नहीं लेना था क्योंकि अगर हम सीधा निकाल सकते, तो हम उसका नाम लेते।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि, इस टास्क में सिर्फ नॉमिनेट करना था जो हम पहले भी करते आ रहे हैं। मैं तुझे नॉमिनेट करने का गिल्ट ले सकती हूं।’ इसकी वजह भी मायशा पूछती हैं कि, तू और ईशान हमेशा साथ रहते हैं। घर में जो भी आता है, वो यही बोलता है कि, घर में तू और ईशान एक साथ दिखते हैं। तो उनके हिसाब से लगा कि शायद तू कम दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी ये भी कहती हैं कि, मैं उस वक्त तेरे इयररिंग्स पहनकर खड़ी थी, तो तू सोच मुझे कितना गंदा लग रहा होगा कि, मैं जिसके इयररिंग्स पहनकर खड़ी हूं उसे ही नॉमिनेट करूंगी।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
फिलहाल, कैप्टेंसी टास्क में घर के सभी लोग बाहर हो गए हैं। अब इस टास्क में सिर्फ उमर और मायशा बचे हैं, जिनके बीच भिड़ंत होती हुई नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।