{"_id":"618413c28c1b9b4a8f43ce0a","slug":"kiara-advani-made-a-romantic-comment-on-sidharth-malhotra-photo-fans-said-get-married","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोटो पर किया रोमांटिक कमेंट, फैंस बोले- शादी कर लो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोटो पर किया रोमांटिक कमेंट, फैंस बोले- शादी कर लो
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 04 Nov 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे रूमर्ड कपल हैं, जिन्हें फैंस एक होता हुआ देखना चाहते हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम शामिल है। कई रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इन रिपोर्ट्स को फैंस सच्ची भी मानते हैं। ऐसे में दोनों को चाहने वाले शादी करते हुए देखना चाहते हैं। फैंस अक्सर दोनों से रिक्वेस्ट करते नजर आ चुके हैं कि, वह शादी कर लें। वहीं, अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है।
हाल ही में, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सिद्धार्थ ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है और अपने बालों पर हाथ फेर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सिद्धार्थ ने कैप्शन में रॉय टी. बेनेट का मोटिवेशन विचार शेयर किया है।
सिद्धार्थ की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। हर कोई अभिनेता के लुक की तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं, कई स्टार्स ने भी सिद्धार्थ की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। अभिनेता की इस तस्वीर पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी ने एक रोमांटिक कमेंट किया है। कियारा ने एक इमोटिकॉन शेयर किया है, जिसकी आखों में दिल बना हुआ है।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : youtube vedio
कियारा के इस कमेंट के बाद फैंस भी लगातार दोनों की बातें करने लगे हैं। कई लोगों ने कियारा को कमेंट बॉक्स भाभी कहा है तो कुछ लोग दोनों से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। ये फिल्म और दोनों की एक्टिंग हर किसी को पसंद आई है। खास बात ये है कि, दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है। इसी वजह से दोनों को कपल के रूप में फैंस देखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।