फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15 Finale: आज चुना जाएगा बिग बॉस 15 का विनर, टॉप 5 में कौन है वह जो 10 लाख लेकर हो जाएगा फाइनल से बाहर

Sun, 30 Jan 2022 01:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 finale today, know who among the top 5 finalists will choose 10 lakh or trophy
BIGG BOSS 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस का 15 वां सीजन भी खूब धमाकेदार रहा। इस बार के सीजन में भी कंटेस्टेंट एक दूसरे से जमकर भिड़ते नजर आए और खूब कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। आखिरकार अब बिग बॉस 15 अपने आखिरी पड़ाव पर है। ग्रैंड फिनाले की शुरुआत हो चुकी है और टॉप फाइव फाइनलिस्ट चुने जा चुके हैं। पांचो फाइनलिस्ट के बीच कड़ा मुकाबला होगा लेकिन देखना ये होगा कि इन पांच लोगों में से कौन होगा जो दस लाख रुपये लेकर बिना मुकबला किए ही फाइनल में ट्रॉफी पर अपनी दावेदारी खत्म कर देगा। आज रात दर्शकों का इंतजार खत्म होगा और  बिग बॉस 15 का विनर चुना जाएगा। शो के होस्ट सलमान खान विनर की घोषणा करेंगे। 

Bigg Boss 15 finale today, know who among the top 5 finalists will choose 10 lakh or trophy
BIGG BOSS 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के फाइनल में निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश को टॉप 5 में चुना गया है। ऐसे में आज विनर की घोषणा की जाएगी लेकिन इससे पहले शो में एक ट्विस्ट है। फिनाले में बिग बॉस के सभी सीजन के विजेताओं को आमंत्रित किया गया जो 10 लाख की प्राइज मनी लेकर आए हैं। फाइनलिस्ट के सामने कंडीशन रखी जाएगी कि या तो कोई एक 10 लाख प्राइज मनी लेकर फाइनल से बाहर हो जाए या फिर बिग बॉस की ट्रॉफी का दावेदार बने। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर कौन होगा वो जो ट्रॉफी के बदले चुनेगा 10 लाख की प्राइज मनी।

Bigg Boss 15 finale today, know who among the top 5 finalists will choose 10 lakh or trophy
बिग बॉस फिनाले - फोटो : amar ujala Mumbai

आज रात खुलासा हो जाएगा कि बिग बॉस 15 का ताज किसके सिर सजने वाला है। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस ने अपने अपने हिसाब से शो के विनर के रूप में सबसे मजबूत दावेदार के बारे में कयास लगाने शुरु कर दिए हैं। बिग बॉस के पांच फाइनलिस्ट में से करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल को ट्रॉफी के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं निशांत भट्ट भी सभी को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल में पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 finale today, know who among the top 5 finalists will choose 10 lakh or trophy
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 15 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट में से रश्मि देसाई ने भी पूरे सीजन में दर्शकों का लगातार मनोरंजन किया जिसकी बदौलत उन्होंने टॉप 6 में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि ग्रैंड फिनाले से पहले ही वह बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed