फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान को याद नहीं है अपनी गर्लफ्रेंड का नाम! करीना कपूर से मांगी माफी

Mon, 04 Oct 2021 07:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 04 Oct 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan apologises to Kareena Kapoor after forgetting her name in Bajrangi Bhaijaan
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

रियलिटी शो बिग बॉस 15 का आगाज हो चुका है। इस शो का शनिवार और रविवार को ग्रैंड प्रीमियर था। जिसमें बिग बॉस 15 के प्रतिभागियों ने एंट्री ली। इसके साथ ही कई सितारों ने अपनी खास प्रस्तुती दी। अभिनेता रणवीर सिंह भी बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर पर पहुंचें थे। उन्होंने शो के होस्ट और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के साथ काफी मस्ती की। दरअसल,  रणवीर सिंह शो के ग्रैंड प्रीमियर में अपने शो बिग पिक्चर का प्रमोशन करने पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान सलमान खान के साथ गेम खेला।



रणवीर सिंह ने फिल्म बजरंगी भाईजान में सलमान खान की तस्वीर उनको दिखाई। रणवीर ने उनसे पूछा कि बजरंगी भाईजान की गर्लफ्रेंड का नाम क्या था?  इस सवाल को सुनते ही सलमान खान हंसने लगे और उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

Bigg Boss 15 Salman Khan apologises to Kareena Kapoor after forgetting her name in Bajrangi Bhaijaan
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान ने हंसते हुए दिया ऐसा जवाब
सलमान खान हंसते हुए रणवीर सिंह से कहा, 'अरे मुझे मेरी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं याद, तू बजरंगी की गर्लफ्रेंड का नाम पूछ रहा है।' इसके बाद रणवीर सिंह ने सलमान खान को कुछ ऑप्शन दिये।इसके बाद सलमान खान थोड़ी देर तक सोचते रहते हैं और फिर अभिनेत्री करीना कपूर से माफी मांगते हैं। 

Bigg Boss 15 Salman Khan apologises to Kareena Kapoor after forgetting her name in Bajrangi Bhaijaan
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके कुछ देर बाद सलमान खान, रणवीर सिंह को सही जवाब देते हैं। सलमान खान शो में पहुंचें रणवीर सिंह को बताते हैं कि बजरंगी भाईजान की गर्लफ्रेंड का नाम रसिका था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan apologises to Kareena Kapoor after forgetting her name in Bajrangi Bhaijaan
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिग बॉस में  शनिवार के दिन 13 प्रतिभागियों की एंट्री हुई। ग्रैंड प्रीमियर दो दिन का रखा गया था। अब इस शो को लेकर अन्य खुलासे होंगे। रविवार के दिन ही बिग बॉस ओटीटी के प्रतिभागियों की भी एंट्री होने वाली है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan apologises to Kareena Kapoor after forgetting her name in Bajrangi Bhaijaan
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि बिग बॉस में रणवीर सिंह की स्टेज पर एंट्री ही जबरदस्त थी। वो चुपचाप स्टेज पर आकर बैठ गए थे। उन्हें देखकर सलमान खान ने कहा, इसे हर जगह घुसने की आदत है। ये सुनते ही रणवीर सिंह हंसने लगे। रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें सुल्तान फिल्म इतनी पसंद आई कि वो हॉल में ही स्क्रीन के सामने डांस करने लगे। रणवीर सिंह ने सलमान खान से सवाल पूछा कि आखिर शोले फिल्म में गब्बर सिंह के पिता का नाम क्या था? उन्होंने इसका जवाब दिया हरि सिंह।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed