फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: बिग बॉस की अदालत में लगी गौतम पर आरोपों की झड़ी, जानें इस केस में क्या-क्या हुआ?

Thu, 03 Nov 2022 01:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 03 Nov 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Gautam Vig Soundarya Sharma Relationship new Episode Updates
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शो के नए एपिसोड की शुरुआत अंकित गुप्ता और प्रियंका के बीच तकरार से हुई। हालांकि तीखी नोकझोंक के बाद दोनों के बीच सुलह भी हो गई। बता दें कि अंकित प्रियंका के अलावा गौतम विग और सौंदर्या शर्मा के बीच भी शो में लव एंगल नजर आ रहा है। हालांकि बहुत से लोगों को यह रिश्ता फेक नजर आ रहा है। इसी रिश्ते पर बिग बॉस का नया टास्क भी था। 


Photos Of The Day: निया का देसी अंदाज और डीप नेक में मोनालिसा का सिजलिंग अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Bigg Boss 16 Gautam Vig Soundarya Sharma Relationship new Episode Updates
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

एपिसोड के दौरान बिग बॉस ने गौतम का कैप्टेंसी से हटा दिया। इसके बाद बिग बॉस की अदालत लगी जिसमें अंकित और गोरी जज बने। वहीं, निमृत और एमसी स्टेन वकील बने। गौतम का केस एमसी ने लड़ा। इस टास्क के दौरान कोर्ट को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी अंकित और गोरी की थी जिसकी वजह से उन्होंने नियम बनाया कि जिसे बोलने को कहा जाएगा वही बोलेगा नहीं तो वह मुद्द वहीं खारिज हो जाएगा। कोर्ट में आरोप लगाया जाता है कि गौतम और सौंदर्या का प्यार झूठा है? 
Avatar the Way of Water: अवतार द वे ऑफ वॉटर का नया ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा की शानदार दुनिया देख रह जाएंगे हैरान

Bigg Boss 16 Gautam Vig Soundarya Sharma Relationship new Episode Updates
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

 इसके बाद कोर्ट की कार्रवाई शुरू होती है। सबसे पहले गवाही देने शालीन आते हैं और वह दोनों के प्यार को फेक करार देते हैं। इसके बाद साजिद और शिव दोनों के प्यार को सच्चा बताते हैं। वहीं अर्चना और टीना इस प्यार को महज दिखावा बताती हैं। इसके बाद जज अपना फैसला सुनाते हुए गौतम विग और सौंदर्या के प्यार को सच्चा करार देते हैं।
Filmy Wrap: रिलीज हुआ 'पठान' का टीजर और पवन सिंह की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Gautam Vig Soundarya Sharma Relationship new Episode Updates
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद दूसरे केस की सुनवाई शुरु होती है। इस बार गौतम पर आरोप है कि वह शालीन से दोस्ती फुटेज पाने के लिए करते हैं। इस बार कोर्ट की जज टीना और प्रियंका बनती हैं जबकि वकील निमृत और सौंदर्या बनती हैं। इस केस में सौंदर्या गौतम का पक्ष रखती हैं। सभी गवाहों की बात सुनने के बाद जज टीना और प्रियंका इस फैसले पर पहुंचती हैं कि गौतम ऐसा फुटेज के लिए करते हैं। निमृत को इस केस का विजेता घोषित किया जाता है जिसके बाद आधा बचा हुआ राशन बिग बॉस उन्हें वापस कर देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed