फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: कौन हैं 'बिग बॉस 16 ' की कंटेस्टेंट श्रीजिता डे? बॉलीवुड में भी आजमा चुकी हैं हाथ

Sat, 01 Oct 2022 11:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 know about salman khan show contestant sreejita de education career and personal life
श्रीजिता डे - फोटो : insta

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' को जहां मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो को टैग मिला हुआ है तो वहीं यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। फिलहाल 'बिग बॉस' के 16वें सीजन की प्रीमियर नाइट का एपिसोड शुरू हो चुका है और एक-एक करके इसके कंटेंस्टेंट के नाम भी सामने आते जा रहे हैं। हर बार शो के कंटेंस्टेंट को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता रहती है और हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में कई जाने-माने चेहरे दिखाई देने वाले हैं। इन्हीं नामों में से एक नाम है श्रीजिता डे का। अब अभिनय की दुनिया की ये हसीना भी बिग बॉस के 16वें सीजन में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए तैयार है। तो चलिए  जानते हैं कि आखिर कौन हैं श्रीजिता डे?

Bigg Boss 16 know about salman khan show contestant sreejita de education career and personal life
श्रीजिता डे - फोटो : insta

बेहद पढ़ी लिखी हैं श्रीजिता डे
अभिनेत्री श्रीजिता डे को जन्म 19 जुलाई 1989 में पश्मिच बंगाल के हल्दिया में हुआ था और यहीं से उन्होंने अपनी स्कूल शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने मास मीडिया में अपनी पढ़ाई की लेकिन उन्होंने अभिनय की इंडस्ट्री में करियर बनाया।

Bigg Boss 16 know about salman khan show contestant sreejita de education career and personal life
श्रीजिता डे - फोटो : insta

बॉलीवुड में आजमा चुकी हैं हाथ
श्रीजिता डे न सिर्फ टीवी में बल्कि बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुकी हैं। दरअसल वह सैफ और अक्षय जैसे स्टार्स वाली फिल्म 'टशन' में नजर आ चुकी हैं। हालांकि यहां लोकप्रियता न मिलने के बाद उन्होंने वापस छोटे पर्दे का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 know about salman khan show contestant sreejita de education career and personal life
श्रीजिता डे - फोटो : insta

इस सीरियल से मिली लोकप्रियता
टीवी अभिनेत्री श्रीजिता डे साल 2001 से अभिनय की दुनिया का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी की' से शुरूआत की थी। हालांकि उन्हें सही मायने में पहचान पॉपुलर टीवी शो 'उतरन' से मिली। इस सीरीयल में श्रीजिता ने लीड एक्ट्रेस 'मुक्ता' का किरदार निभाकर घर-घर पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके बाद वह आगे बढ़ती गईं और कई शोज जैसे 'ये जादू है जिन का', 'कोई लौट के आया है', 'नजर' और 'पिया रंगरेज' का हिस्सा रहीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 know about salman khan show contestant sreejita de education career and personal life
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया

जर्मन मंगेतर संग कर सकती हैं जल्द शादी
जानकारी के मुताबिक, श्रीजिता डे जल्दी ही अपने जर्मन मंगेतर माइकन बीपी के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। दोनों ने पिछले साल सगाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed