'बिग बॉस 16' में साजिद खान की एंट्री पर कई फिल्म हस्तियों ने विरोध किया है। अब इस लिस्ट में मंदाना करीमी का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस रियलिटी शो के नए सीजन में साजिद को प्रतियोगी के रूप में देखकर काफी निराश हैं और इस वजह से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान तक कर दिया है। मंदाना उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने साजिद खान पर मीटू का आरोप लगाया था। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए सम्मान नहीं है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में साजिद को देख इस एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री, कहा- ऐसी जगह काम नहीं करना जहां...
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि साजिद को देखकर उन्हें हैरान नहीं बल्कि दुख हुआ। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे दुख हुआ। मैंने पिछले सात महीनों से काम नहीं किया। मैं किसी ऑडिशन के लिए भी नहीं गई। मैं बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहती। मैं ऐसी इंडस्ट्री से नहीं जुड़ना चाहती जहां महिलाओं का सम्मान न हो।' साजिद के शो में शामिल होने के बाद मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर लिया है।
Vikram Vedha Box Office Collection: विक्रम वेधा ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, छठे दिन महज इतना रहा कलेक्शन
बता दें कि मंदाना के अलावा उर्फी जावेद भी साजिद के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं। हाल ही में वह साजिद खान को सपोर्ट करने पर उर्फी ने शहनाज गिल को जमकर लताड़ लगाई थी। उर्फी के अलावा मशहूर सिंगर सोना महापात्रा भी बिग बॉस के निर्माताओं पर निशाना साध चुकी हैं। कुछ दिनों पहले सिंगर ने ट्वीट करके शो के मेकर्स पर अपनी नाराजगी जताई थी।
Aryan Khan: आर्यन खान ने अनन्या पांडे को किया पूरी तरह नजरअंदाज, लोग बोले- गजब बेइज्जती है
गौरतलब है कि बिग बॉस का 16वां सीजन हाल ही में शुरू हुआ है। इस सीजन में साजिद खान ने भी बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। बिग बॉस के प्रीमियर पर साजिद खान ने खुलासा किया था कि बीते चार साल उनके जिंदगी के लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि इस दौरान वह घर से भी नहीं निकलते थे।
Bhojpuri: खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘बोंधु तीन दिन 2.0’ ने मचाया धमाल, रिलीज के दो दिन बाद भी कर रहा ट्रेंड
कमेंट
कमेंट X