बिग बॉस में अपना जलवा दिखा चुकीं नोरा फतेही ने अब एक नया धमाका कर दिया है। फिल्म 'बाहुबली' में 'मनोहारी' गाने पर उन्होंने जबरदस्त डांस किया था। एक्टर प्रभास के साथ इस गाने में उनकी कैमेस्ट्री भी देखने लायक थी। नोरा अपने हॉट एंड बोल्ड डांस के लिए ही पहचानी जाती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बिग बॉस के घर में भी जबरदस्त मूव्ज दिखाए थे। अब उनका बैले डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।
'बाहुबली' की इस एक्ट्रेस का डांस वीडियो हुआ वायरल, प्रभास के साथ दिए थे बोल्ड मूव्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि नोरा फतेही कमाल का बैले डांस करती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बैले डांस का एक वीडियो डाला था जो जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में नोरा फतेही बहुत ही शानदार ढंग से डांस कर रही हैं। उनकी कमर बीट्स पर चल रही हैं।
देखें वीडियो-
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on
वहीं कुछ दिन पहले ही नोरा फतेही हार्डी संधू के नए पंजाबी सॉन्ग में भी नजर आई थीं। हार्डी के नए गाने 'नाह' में वह उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में दिखी थीं। नोरा फतेही इंडो-कैनेडियन हैं। 25 वर्षीया नोरा ने बॉलीवुड फिल्म 'रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद वह फिल्म 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में भी नजर आईं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं। फिल्मों से ज्यादा सुर्खियां उन्होंने आइटम सॉन्ग के जरिए बटोरी हैं। तेलुगु फिल्म 'टेंपर', 'बाहुबली' और 'किक-2' में उनके सॉन्ग ने उन्हें मशहूर बना दिया है।