सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट के साथ पारस की गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल, कहा- 'वो रातभर रोएगा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 01 Feb 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Ex Contestant Ajaz Khan Share Video With Paras Chhabra Girlfriend Akanksha Puri
एजाज खान, आकांक्षा पुरी, पारस छाबड़ा - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता ही रहता है। ऐसे में फैंस का भी क्रेज शो के लिए बढ़ता जा रहा है। वहीं घर में अलग-अलग जोड़ियां बन गई हैं। इन दिनों तो आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच पारस छाबड़ा एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गए हैं। वो भी बिग बॉस के ही एक एक्स कंटेस्टेंट और उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी की वजह से।

Trending Videos
Bigg Boss Ex Contestant Ajaz Khan Share Video With Paras Chhabra Girlfriend Akanksha Puri
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram

कुछ दिन पहले बिग बॉस के घर में ही सलमान खान ने माहिरा के सामने पारस की पोल खोली थी। जिसके बाद से पारस ने भी ऐसे संकेत दे दिए हैं कि वो बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के साथ ब्रेकअप कर लेंगे। इसी को लेकर आकांक्षा भी कई बार इंटरव्यू दे चुकी हैं। वहीं अब हाल ही में आकांक्षा का एक वीडियो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें वो कह रहे हैं कि पारस सिर्फ माहिरा को डिजर्व करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Ex Contestant Ajaz Khan Share Video With Paras Chhabra Girlfriend Akanksha Puri
ajaz khan

बिग बॉस के ये एक्स कंटेस्टेंट हैं मॉडल और एक्टर एजाज खान। एजाज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आकांक्षा के साथ एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में एजाज कह रहे हैं, 'घोड़ों को नहीं मिलती घास और गधे खा रहे थे च्यवनप्राश, मतलब बताओ। पारस रात भर रोएगा, जिंदगी भर रोएगा। मतलब इतनी खूबसूरत लड़की इसे कैसे मिल गई थी, तुम सिर्फ माहिरा को डिजर्व करते हो।' ये वीडियो अपलोड होते ही खूब वायरल हो गया।
 

Bigg Boss Ex Contestant Ajaz Khan Share Video With Paras Chhabra Girlfriend Akanksha Puri
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram

इस वीडियो के सामने आते ही इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। हालांकि वीडियो वायरल होते ही एजाज ने इस वीडियो को अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक वीडियो काफी वायरल हो गया था। अब इस वीडियो को लोग शेयर करते हुए आकांक्षा के लिए कई तरह की बातें कर रहे हैं। आकांक्षा ने पारस के खिलाफ जितने भी बयान दिए हैं उन्हें लोग इस वीडियो से जोड़कर आकांक्षा को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss Ex Contestant Ajaz Khan Share Video With Paras Chhabra Girlfriend Akanksha Puri
आकांक्षा पूरी, सलमान कान, पारस छाबड़ा - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की दोस्ती से उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी घर से बाहर काफी परेशान हो रही हैं। जिसके बाद उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू देते हुए अपने और पारस के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे। जिसके बाद पारस को भी जब इन बातों का पता चला तो पारस ने भी तैश में आकर आकांक्षा के साथ अपने रिश्ते को घर से बाहर जाने के बाद खत्म करने का मन बना लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed