बॉलीवुड और टेलीविजन सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इनके फैंस को भी इन सेलेब्स की तस्वीरें खूब पसंद आती हैं। लेकिन कई बार कुछ लोग इन सेलेब्स को इनकी तस्वीरों के लिए ट्रोल भी कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला अपनी एक बोल्ड तस्वीर के लिए ट्रोल हो गईं। तो वहीं अब इस हॉट तस्वीर को इंस्टाग्राम द्वारा डिलीट कर दिया गया है।
बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, इंस्टाग्राम ने डिलीट कर दी फोटो!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में टेलीविजन अभिनेत्री और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं बेनाफ्शा सूनावाला ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। बेनाफ्शा की ये तस्वीर बेहद बोल्ड थी। जो उनके फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई। जिसके लिए फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन बेनाफ्शा ने भी ऐसे ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।
बेनाफ्शा की ये तस्वीर बेहद बोल्ड थी और इस तस्वीर को साझा कर बेनाफ्शा काफी चर्चा में आ गई थीं। लेकिन ट्रोलर्स ने इस पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तस्वीर को वल्गर बताते हुए लिखा, 'अश्लीलता और ग्लैमरस के बीच एक पतली लाइन होती है और अब आपने इसे पार कर दिया है। मुझे पता है कि यह आपकी चॉइस है लेकिन अगर आप बिकिनी पहनती तो भी ठीक था लेकिन यह तस्वीर वल्गर लग रही है, मैं हमेशा आपको एक आत्मविश्वास से भरी महिला के रूप में देखता हूं, और आप हैं, इसलिए इसे खत्म न करें।'
वहीं यूजर के इस कमेंट पर बेनाफ्शा ने भी उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। बेनाफ्शा ने इस कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'सही और गलत मानसिकता के बीच एक पतली रेखा है, यह एक बहुत पतली रेखा है इसलिए सुनिश्चित करें कि आप इसे पार नहीं कर रहे हैं।' हालांकि ये तस्वीर इंस्टाग्राम से हटा दी गई है। बेनाफ्शा का कहना है कि इस तस्वीर को रिपोर्ट किया गया है। इसके लिए बेनाफ्शा ने एक वीडियो प्रियांक शर्मा के साथ साझा कर लिखा।
A post shared by Benafsha Soonawalla (@benafshasoonawalla) on
गौरतलब है कि बेनाफ्शा सूनावाला बिग बॉस के 11वें सीजन की कंटेस्टेंट रही हैं। इस सीजन में उनके साथ प्रियांक शर्मा भी थे। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। इन दोनों की दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई। हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों की इस जोड़ी को इनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं।
पढ़ें: जब सलमान खान ने छोटे भाई को बचाने के चक्कर में खाई थी मार, खुद सुनाया था किस्सा

कमेंट
कमेंट X