सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जब सलमान खान ने छोटे भाई को बचाने के चक्कर में फैंस से खाई थी मार, खुद सुनाया था मजेदार किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 12 Jun 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Reveals on Kapil Sharma Show Once Sohail Khan Beaten By a Fan
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान अपने परिवार के कितना करीब हैं ये तो सभी जानते हैं। सलमान अपने परिवार को हमेशा तवज्जो देते हैं। सलमान खान के परिवार के साथ के कई किस्से हैं जो कई मौकों पर सलमान खान खुद बताते हैं। ऐसा ही एक किस्सा जो सलमान ने बताया था अपने छोटे भाई सोहेल खान से जुड़ा वो बेहद खास है। सलमान ने एक शो के दौरान बताया था कि एक बार वो सोहेल की वजह से खूब पिटे थे।

Trending Videos
Salman Khan Reveals on Kapil Sharma Show Once Sohail Khan Beaten By a Fan
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Social Media

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कई बॉलीवुड सेलेब्स आते हैं। इस दौरान ये सेलेब्स खुद से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनाते हैं। इसी तरह अभिनेता सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान भी कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों भाइयों ने कई मजेदार किस्से सुनाए। द कपिल शर्मा शो में खुलासा करते हुए अभिनेता ने बताया था कि कैसे एक फैन सोहेल खान को पीटने लगा था और फिर सलमान उन्हें बचाने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Reveals on Kapil Sharma Show Once Sohail Khan Beaten By a Fan
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : Social Media

शो के दौरान सलमान खान ने बताया कि एक बार सोहेल को मारने के लिए एक फैन आया था। फिर सलमान सोहेल को बचाने पहुंचे। सलमान ने बताया, घर के पास एक फैन अचानक ही सोहेल खान को गाली देने लगा। सोहेल खान जब उसके पास गए और पूछा कि भाई गाली क्यों दे रहा है। इतमें में उस व्यक्ति के पास चार लोग और आ गए और वो लोग सोहेल खान को पीटने लगे। सोहेल खान को यूं पिटता देख सलमान खान से रहा नहीं गया और वो भी वहां आ गए। 

Salman Khan Reveals on Kapil Sharma Show Once Sohail Khan Beaten By a Fan
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Social Media

आगे सलमान बताते हैं कि सलमान खान ने उन लोगों को खूब पीटा, लेकिन उन लोगों ने भी सलमान खान को जमकर मारा। उन लोगों ने सलमान खान की पीठ पर झंडे से वार किया। इस पर सलमान खान ने कहा कि, 'जब वो लोग मुझे पीट रहे थे तो मैं किसी हीरो की तरह रिएक्ट नहीं कर रहा था बल्कि चिल्ला पड़ा... ओ लग गई।'

विज्ञापन
Salman Khan Reveals on Kapil Sharma Show Once Sohail Khan Beaten By a Fan
तेरे बिना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये किस्सा सुनाते सुनाते सलमान खान और सोहेल खूब हंसे। उन्हीं के साथ वहां मौजूद सभी लोग खूब ठहाके मारकर हंस रहे थे। गौरतलब है कि सलमान खान लॉकडाउन के बीच अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर परिवार और दोस्तों के साथ थे। इस दौरान सलमान ने अपने तीन गाने प्यार करो ना, तेरे बिना और भाई भाई रिलीज किए। 

पढ़ें: शादी के पांच साल बाद शाहिद कपूर ने पत्नी के लिए किया ऐसा काम, खुशी के मारे नहीं रहा मीरा का ठिकाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed