शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी को बॉलीवुड का हॉट कपल कहा जाता है। दोनों पति- पत्नी के बीच शानदार बॉन्डिंग है और ये अक्सर किसी न किसी रूप में सामने आती रहती है। हमेशा व्यस्त रहने वाले अभिनेता शाहिद कपूर लॉकडाउन की वजह से सारा वक्त घर पर अपने परिवार के साथ ही बिता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीरा के लिए वो कर दिखाया जो उन्होंने शादी के बाद बीत चुके पांच सालों में कभी नहीं किया।
शादी के पांच साल बाद शाहिद कपूर ने पत्नी के लिए किया ऐसा काम, मीरा ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर के इस नए प्रयोग का खुलासा मीरा कपूर ने किया है। मीरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में पास्ता नजर आ रहा है। इसे साझा करते हुए मीरा ने लिखा है, 'पांच साल में पहली बार पति ने मेरे लिए बनाया है और ये अभी तक सबसे अच्छा पास्ता है जो मैंने खाया है।'
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की अरेंज मैरिज हुई थी। मीरा दिल्ली के रहने वाले एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी हैं। शादी से पहले दोनों का परिवार एक- दूसरे को जानता था। इसी वजह से दोनों शादी से पहले मुलाकात भी कर चुके थे। शाहिद और मीरा की उम्र में लगभग 13 साल का फासला है।
शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों की एक बेटी मीशा हुई थी। 2018 में जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा था कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद की पिछली फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आईं थी। ये फिल्म शाहिद के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। हालांकि इसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।
दिशा सालियान की मौत को लेकर दोस्त ने किया खुलासा, पुलिस को मिली ये अहम जानकारी

कमेंट
कमेंट X