फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा सालियान की मौत को लेकर दोस्त ने किया खुलासा, पुलिस को मिली ये अहम जानकारी

Fri, 12 Jun 2020 12:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 12 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Police registered an accidental death case in the alleged suicide of Disha Salian
दिशा सालियान - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियान की कथित आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ (आकस्मिक मौत) का मामला दर्ज किया है। सालियान ने सोमवार को एक इमारत की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी थी।

Mumbai Police registered an accidental death case in the alleged suicide of Disha Salian
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने कहा है कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं कि यह आत्महत्या का मामला था या आकस्मिक मौत। पुलिस ने दिशा सालियान के दोस्तों से भी पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक, सालियान ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी में मौजूद सभी लोग नशे में थे।

Mumbai Police registered an accidental death case in the alleged suicide of Disha Salian
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा सालियान के एक करीबी दोस्त ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया था जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पूछताछ में करीबी दोस्त में खुलासा किया है पिछले कुछ दिनों से दिशा डिप्रेशन में थीं। कथित आत्महत्या के पीछे के सही कारण का अभी तक पता नहीं सका है और पुलिस इस मामले में और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police registered an accidental death case in the alleged suicide of Disha Salian
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस जो पड़ताल कर रही है, उससे शक की सुई दिशा के मंगेतर रोहन राय की तरफ घूम रही है। सूत्र बताते हैं कि दिशा के करीबी रोहन को इस घटना का जिम्मेदार मानते हैं। रोहन और दिशा पिछले छह साल से एक दूसरे के साथ संबंधों में थे और हाल ही में लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद दिशा अपने घर नायगांव से रोहन के साथ मलाड में शिफ्ट हुईं थीं। हालांकि, दिशा और रोहन के रिश्ते में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

विज्ञापन
Mumbai Police registered an accidental death case in the alleged suicide of Disha Salian
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा के माता-पिता ने अपने बयान में कहा है कि वह इस रिश्ते से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। वह सिर्फ दिशा की खुशी के लिए ही रोहन से शादी करवाने के लिए माने थे। रोहन और दिशा बहुत ही जल्द शादी भी करने वाले थे लेकिन रोहन हमेशा आनाकानी कर रहे थे। रोहन राय भी टीवी के जाने- माने कलाकार हैं जिन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया है। वह पिछले साल रिलीज हुई ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की वेब सीरीज 'बॉम्बर्स' में भी एक मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं।

रामचंद्र गुहा ने गुजरात को बताया सांस्कृतिक तौर पर पिछड़ा राज्य, परेश रावल बोले- उन्हें किसी की पूंछ पर मुफ्त सवारी मिल रही है
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed