फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामचंद्र गुहा ने गुजरात को बताया सांस्कृतिक तौर पर पिछड़ा राज्य, परेश रावल बोले- 'उन्हें किसी की पूंछ पर मुफ्त सवारी मिल रही है'

Thu, 11 Jun 2020 11:37 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 11 Jun 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Paresh Rawal Slams Ramachandra Guha For His Gujarat Vs Bengal Comparison
परेश रावल और रामचंद्र गुहा - फोटो : Social Media

इतिहासकार रामचंद्र गुहा के एक ट्वीट पर गुरुवार को बवाल मच गया। उन्होंने ब्रिटिश लेखक के हवाले से गुजरात को लेकर ट्वीट किया कि गुजरात सांस्कृतिक तौर पर पिछड़ा हुआ है। गुहा की ये बात बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल को पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऐसा लगता है जैसे गुहा को किसी की पूंछ पर मुफ्त सवारी मिल रही है।

Paresh Rawal Slams Ramachandra Guha For His Gujarat Vs Bengal Comparison
रामचंद्र गुहा - फोटो : ट्विटर

दरअसल, गुहा ने ब्रिटिश लेखक फिलिप स्प्रेट द्वारा 1939 में लिखी बात को ट्विटर पर शेयर किया था। फिलिप ने लिखा था- 'गुजरात आर्थिक तौर पर बहुत आगे है मगर सांस्कृतिक तौर पर पिछड़ा हुआ है। बंगाल में इससे उलट है। वह आर्थिक तौर पर पिछड़ा हुआ है, लेकिन सांस्कृतिक तौर पर बहुत आगे है।'

Paresh Rawal Slams Ramachandra Guha For His Gujarat Vs Bengal Comparison
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद परेश रावल ने रामचंद्र गुहा को जवाब देते हुए लिखा, 'इतिहास की पुस्तकों को विकृत करने के बाद, गुटलेस गुहा गुजराती/बंगाली का एक नया राग छेड़ते हैं! ऐसा लगता है जैसे उन्हें किसी की पूंछ पर मुफ्त सवारी मिल रही है...!'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh Rawal Slams Ramachandra Guha For His Gujarat Vs Bengal Comparison
रामचंद्र गुहा

हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर गर्म होते माहौल को देख गुहा ने लिखा, 'मैंने वह कोट सिर्फ इसलिए शेयर किया, क्योंकि अध्ययन के दौरान वह मुझे पसंद आया। इसके बाद गुहा ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वैधानिक चेतावनी, जब मैं कुछ पोस्ट करता हूं तो वह मेरी रिसर्च का हिस्सा होता है। मैं उन्हें पोस्ट करता हूं, क्योंकि वह मुझे किसी ना किसी तरह से अच्छे लगते हैं।'
 

विज्ञापन
Paresh Rawal Slams Ramachandra Guha For His Gujarat Vs Bengal Comparison
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी - फोटो : Facebook

बता दें कि रामचंद्र गुहा के इस ट्वीट पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा था कि पहले अंग्रेजों ने हमें बांटा और हम पर राज किया, अब अब एलीट ग्रुप के लोग भारतीयों को बांटना चाहते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत बहुत मजबूत है और हमारी आर्थिक उम्मीदें बहुत ऊंची हैं। 

अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर तक, फिल्मों के लिए इन सितारों ने किया खास मेकअप, पहचानना भी हो गया था मुश्किल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed