भारत की बदलती राजनीति में विवादित और कट्टरतापूर्ण बयान देना कोई नई बात नहीं है। लेकिन, कभी-कभी ये बयान देश की अखंडता और संप्रभुता को सीधे चोट पहुंचाते हैं। बीते दिनों असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व विधायक वारिस पठान ने कर्नाटक के गुलबर्ग में हुई एक रैली के दौरान हिन्दू-मुसलमान का मुद्दा उठाते हुए भड़काऊ बयान दिया था। वारिस पठान के बयान पर काफी बवाल हो रहा है। इस बीच बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
वारिस पठान के '15 करोड़ हैं' वाले बयान पर बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट का जवाब, कहा- अकेला आऊंगा और...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल महाजन ने ट्विटर पर लिखा, 'ये कौन है वारिस पठान? जिस गली, जिस नुक्कड़ में बोले आऊंगा, अकेला आऊंगा, और बताऊंगा कि शेर कौन है और गीदड़ कौन। जब तक ऐसे दो कौड़ी के नेता किसी समाज का नेतृत्व करेंगे, समाज प्रगतिशील बन ही नहीं पाएगा।'
ये कौन है वारिस पठान? जिस गली, जिस नुक्कड़ में बोलें आऊँगा, अकेला आऊँगा, और बताऊँगा की शेर कौन है और गीदड़ कौन।
जब तक ऐसे दो कौड़ी के नेता किसी समाज का नेतृत्व करेंगे, समाज प्रगतिशील बन ही नहीं पाएगा। https://t.co/NdDK6DAcxm
चर्चा में रहते हैं राहुल महाजन
राहुल महाजन पेशे से पायलट रहे हैं हालांकि टीवी से उनकी काफी नजदीकियां रहीं। बिग बॉस के अलावा वो कई और रियलटी शो का हिस्सा बन चुके हैं। अपनी निजी जिंदगी को लेकर राहुल सुर्खियों में रहे हैं। राहुल ने तीन शादियां की हैं। दूसरी शादी उन्होंने एक रियलटी शो 'राहुल का स्वयंवर' में रचाई थी जो ज्यादा दिन नहीं चली। 2018 में उन्होंने अपने से उम्र में 18 साल छोटी नताल्या इलियाना से शादी की।
क्या कहा था वारिस पठान
वारिस पठान ने कहा था, 'वे कहते हैं कि हमने अपनी महिलाओं को सामने रखा है, अभी तो केवल शेरनियां बाहर आई हैं और आप पसीना-पसीना होने लगे हैं। तब क्या होगा जब हम सभी साथ आ जाएंगे। 15 करोड़ हैं लेकिन सौ पर भी भारी हैं, ये याद रखना।' पठान ने ये बयान असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में ही दिया।
फिनाले के बावजूद TRP में धड़ाम हुआ 'बिग बॉस 13', कपिल के शो को मिली एंट्री, देखें टॉप 10 की लिस्ट