फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी के दूसरी बार मां बनने पर सितारों ने दी बधाई, फराह खान से लेकर मलाइका ने किए ये कमेंट

Fri, 21 Feb 2020 04:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 21 Feb 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra welcome their second child Farah Khan to Malaika Arora celebrity reaction
Farah, Shilpa and Malaika - फोटो : twitter

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के दूसरी बार मां बनने की खबर से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। शिल्पा ने कुछ वक्त पहले बेटी होने की खबर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी। शिल्पा ने अपनी नन्ही परी का नाम अमीशा रखा है। अमीशा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ है। शिल्पा के इस एलान के बाद सोशल मीडिया प्रशंसकों के अलावा बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं। आगे की स्लाइड में देखिए किस सितारे ने क्या कमेंट किया...

Shilpa Shetty Raj Kundra welcome their second child Farah Khan to Malaika Arora celebrity reaction
Farah Khan and Shahrukh Khan

शिल्पा की सबसे करीबी दोस्त, मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने सबसे पहले इस पोस्ट पर कमेंट किया। फराह का पोस्ट इस ओर इशारा कर रहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी पहले से ही थी। फराह ने कमेंट में लिखा- 'भगवान जी आपका शुक्रिया, अब मैं इससे ज्यादा इसे सीक्रेट नहीं रख सकती थी।' 

Shilpa Shetty Raj Kundra welcome their second child Farah Khan to Malaika Arora celebrity reaction
Malaika and Neha - फोटो : twitter

फराह के अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट किया और उन्हें बधाई दी। मलाइका अरोड़ा ने लिखा- 'ढेर सारी बधाई हो और हमेशा तुम पर कृपा बनी रहे।' टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने भी शिल्पा को बधाई दी। इसके अलावा भारती सिंह, अमिताभ बच्चन की बेटी रिद्धिमा कपूर, नेहा धूपिया, नीलम कोठारी ने भी दूसरी बार मां बनने पर शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें बधाई दी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

|| Om Shri Ganeshaya Namah || Our prayers have been answered with a miracle... With gratitude in our hearts, we are thrilled to announce the arrival of our little Angel, 🧿𝐒𝐚𝐦𝐢𝐬𝐡𝐚 𝐒𝐡𝐞𝐭𝐭𝐲 𝐊𝐮𝐧𝐝𝐫𝐚🧿 Born: February 15, 2020 Junior SSK in the house😇 ‘Sa’ in Sanskrit is “to have”, and ‘Misha’ in Russian stands for “someone like God”. You personify this name - our Goddess Laxmi, and complete our family. ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ~ Please bestow our angel with all your love and blessings🙏🏻❤ ~ Ecstatic parents: Raj and Shilpa Shetty Kundra Overjoyed brother: Viaan-Raj Kundra . . . . . . . . . #SamishaShettyKundra🧿 #gratitude #blessed #MahaShivratri #daughter #family #love

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra welcome their second child Farah Khan to Malaika Arora celebrity reaction
Raj Kundra, Shilpa Shetty with baby girl - फोटो : Instagram

शिल्पा दूसरी बार सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। शिल्पा ने बेटी के जन्म की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई इस तस्वीर में शिल्पा बेटी का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। पोस्ट में शिल्पा ने लिखा- 'ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। ये बताते हुए खुशी हो रही है कि नन्ही परी ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीशा शेट्टी कुंद्रा। समीशा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।'

विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra welcome their second child Farah Khan to Malaika Arora celebrity reaction
Shilpa Shetty baby girl first picture - फोटो : Instagram

पोस्ट में शिल्पा ने बेटी के नाम का मतलब भी बताया है। शिल्पा ने पोस्ट में लिखा- 'सा संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब 'टू हैव' होता है और मिषा रशियन शब्द है। इसका अर्थ होता है कि 'कोई जो भगवान की तरह हो।' यानी कि हमारी देवी लक्ष्मी, जिसने हमारे परिवार को पूरा किया। हमारी बेटी को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।' आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी का एक बेटा भी है जिसका नाम वियान है। 

दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed