बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के घर खुशखबरी आई है। शिल्पा 44 की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने पोस्ट करके प्रशंसकों को दी। शिल्पा के घर आई इस नन्ही परी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था।
दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा दूसरी बार सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। शिल्पा ने बेटी के जन्म की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी। शिल्पा ने बेटी का नाम समीशा रखा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई इस तस्वीर में शिल्पा बेटी का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। पोस्ट में शिल्पा ने लिखा- 'ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। ये बताते हुए खुशी हो रही है कि नन्ही परी ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीशा शेट्टी कुंद्रा। समीशा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
पोस्ट में शिल्पा ने बेटी के नाम का मतलब भी बताया है। शिल्पा ने पोस्ट में लिखा- 'सा संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब 'टू हैव' होता है और मिषा रशियन शब्द है। इसका अर्थ होता है कि 'कोई जो भगवान की तरह हो।' यानी कि हमारी देवी लक्ष्मी, जिसने हमारे परिवार को पूरा किया। हमारी बेटी को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।'
शिल्पा शेट्टी का एक बेटा भी है जिसका नाम वियान है। वियान की उम्र सात साल है। वियान के साथ अक्सर शिल्पा सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके साथ ही कई बार बेटे के साथ पार्टी करती हुई भी दिखाई दीं। शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। शादी के बाद से शिल्पा फिल्मों में कम नजर आईं।
बॉलीवुड से 13 साल दूर रहने के बाद शिल्पा फिर से कमबैक करने जा रही हैं। शिल्पा की कमबैक फिल्म का नाम 'निकम्मा' है। 'निकम्मा' फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी। इसके अलावा शिल्पा की झोली में एक और फिल्म है जिसका नाम 'हंगामा 2' है।
कियारा आडवाणी के टॉपलेस होते ही मुश्किल में फंसे डब्बू रतनानी, अब लगा चोरी का आरोप