फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sana Khan: 'मुझे सपने में मेरी जलती हुई कब्र दिखती थी', सना खान ने बताई खुद के हिजाबी बनने की वजह

Mon, 31 Oct 2022 08:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 31 Oct 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
bigg boss fame sana khan revealed why she choose to wear hijab
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं सना खान अब सिनेमा की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। उन्होंने ग्लैमर जगत से बिल्कुल दूरी बना ली है। सना खान बिग बॉस 6 में से भी नजर आ चुकी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान की फिल्म जय हो में भी काम किया है। लेकिन अभिनेत्री ने प्यार में धोखा मिलने की वजह से मुफ्ती अनस सईद से निकाह कर लिया और धराम के रास्ते पर चल पड़ीं। 2020 से अभिनेत्री ने अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कहते हुए बुर्का पहनना शुरू कर दिया है।

bigg boss fame sana khan revealed why she choose to wear hijab
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सना ने ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कहते हुए क्यों नकाब पहनना शुरू किया, इसका जिक्र तो वह कई बार कर चुकी हैं। लेकिन अब सना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां वह यह बताते हुए दिखाई दे रही हैं कि क्यों उन्होंने अल्लाह की पनाह में जाने का विचार बनाया। इस दौरान कई बार वह इमोश्नल होती हुई भी नजर आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें- Morbi Bridge: 'मदारी' में दिखी थी पुल और भ्रष्टाचार की कहानी, हादसे के बाद इरफान खान की फिल्म का सीन वायरल

bigg boss fame sana khan revealed why she choose to wear hijab
sana khan, सना खान - फोटो : social Media

वीडियो में सना खान काले रंग का हिजाब ओढ़े नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि 'मेरी पिछली जिंदगी में मेरे पास सबकुछ था, नाम, पैसा, शोहरत, सबकुछ। मैं वो सब कर सकती थी, जो मैं चाहती थी, लेकिन इन सबके बीच एक चीज की कमी थी। मेरे दिल को चैन और सुकून नहीं मिल रहा था। मैं खुश नहीं थी और डिप्रेशन में थी, तभी अल्लाह ने मुझे संकेत भेजे'।  सना बताती हैं कि 'रमजान के महीने में मुझे सपने में मेरी कब्र नजर आती थी'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss fame sana khan revealed why she choose to wear hijab
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे उन्होंने बताया- 'मुझे सपने में मेरी जलती हुई कब्र दिखती थी, जिसमें मैं थी। मुझे लगा कि ये अल्लाह के संकेत हैं, जो वो मुझे दे रहे हैं कि अगर मैं नहीं बदली तो मेरा अंत ऐसा ही होगा। इससे मैं थोड़ी परेशान हो गई। मैं इस्लाम के मोटिवेशन वाले भाषण सुनने लगी। एक रात मैंने पढ़ा कि आप ये नहीं चाहेंगे कि आपका आखिरी दिन हिजाब पहनने का आपका पहला दिन हो। इस बात ने मुझे अंदर तक छुआ और मैं रोने लगी। अगली सुबह जब मैं उठी तो मेरा जन्मदिन था, उस दिन मैंने खूब सारे स्कार्फ खरीदे और बांधा, इसके बाद मैंने खुद से कहा कि अब मैं इसे कभी नहीं हटाउंगी'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed