'बिग बॉस ओटीटी का नया सीजन शुरू हो चुका है और सभी प्रतिभागियों ने घर में बॉन्ड और ग्रुप बनाना शुरू कर दिया है। शो के महज 24 घंटे के अंदर ही एक प्रतिभागी घर से बेघर भी हो गया था। अपने कॉमिक वीडियो के लिए जाने जाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार उर्फ 'लॉर्ड' को कुछ घंटे के भीतर घर से बाहर कर दिया गया था। दरअसल, बिग बॉस की चेतावनी के बावजूद उन्होंने खुद पर टूथपेस्ट लगाया था, जिसके बाद उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर कर दिया गया। अब अपने एविक्शन के बाद उन्होंने लाइव आकर सलमान खान की लव लाइफ पर चौंकाने वाला बयान दिया।
Bigg Boss OTT 2: घर से बाहर होने के बाद सलमान खान पर भड़के पुनीत सुपरस्टार, गर्लफ्रेंड को लेकर कह दी यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस ओटीटी 2' के प्रीमियर पर सलमान खान ने पुनीत सुपरस्टार से उनकी गर्लफ्रेंड नहीं होने के बारे में पूछा था। घर से निकाले जाने के बाद अब पुनीत ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं सलमान खान से कहना चाहता हूं कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है? एक जाती हैं, दूसरी आती हैं, इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि सलमान खान भी सिंगल हैं और मैं भी सिंगल हूं।
Akanksha Puri: आकांक्षा ने किया मीका सिंह संग रिश्ते का खुलासा, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लिए मिला गायक का समर्थन
उन्होंने शो के प्रीमियर पर सलमान खान से अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बात की और कहा कि सलमान उन्हें देखकर नर्वस हो गए थे। उन्होंने कहा, 'सलमान खान भी मुझे स्टेज पर देखकर नर्वस हो गए थे। पहले वह दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ बात कर रहे थे, लेकिन जब मैं आया तो शायद उन्होंने सोचा होगा कि क्या पागल या टैलेंटेड आया है और इसलिए वह चुपचाप वहां खड़े थे और उन्होंने सीधे मुझे घर के एंट्रेंस का रास्ता दिखाया।'
Adipurush: मनोज मुंतशिर के लिखे संवाद पर रामानंद सागर के बेटे भी हैरान, बोले- मैं इसे देखना भी नहीं चाहता
पुनीत सुपरस्टार ने हाल ही में एक वीडियो में बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद शो के पैनलिस्ट में से एक एमसी स्टेन की भी आलोचना की और कहा, “बिग बॉस जाए भाड़ की भट्टी में। मुझे किसी की जरूरत नहीं है। पुनीत सुपरस्टार स्टार था, स्टार है और स्टार रहेगा। मैं यह बताना चाहता हूं कि एमसी स्टेन तू कीड़े मकोड़े, मुझे और मेरी कॉमेडी को ललकारता है। तुम लोग नल्ले, बेरोजगार, भिकमंगे यह सोचते हो कि पुनीत सुपरस्टार के द्वार लाइव आकार स्टार बन जाओगे, लेकिन पुनीत सुपरस्टार स्टार था और रहेगा। इस कीट एमसी स्टेन ने मुझे और मेरी कॉमेडी को चुनौती दी।
Falguni Shah: ग्रैमी अवॉर्ड विजेता फाल्गुनी शाह से मिले PM मोदी, जानिए कौन हैं भारतीय-अमेरिकी गायिका
'बिग बॉस ओटीटी 2' में प्रवेश करने के बाद घर में पुनीत ने अपने चेहरे पर टूथपेस्ट लगाना शुरू कर दिया था और अपने सिर पर फ्लोर क्लीनर डालना शुरू कर दिया। पुनीत की इन हरकतों ने घर में सभी को निराश कर दिया और इस कारण बिग बॉस ने प्रतियोगियों से पूछा कि क्या वे उनके साथ तालमेल बिठाना चाहेंगे, जिसके बाद अधिकांश प्रतियोगियों ने वोट दिया और पुनीत को घर से बाहर कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो पुनीत सुपरस्टार वीकएंड पर सलमान खान के शो में वापसी कर सकते हैं, क्योंकि उनके फैन्स भी घर में उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं।
Adipurush: रावण के लिए ओम राउत की पहली पसंद नहीं थे सैफ अली खान! जानिए किसको ऑफर किया गया था 'लंकेश' का किरदार