{"_id":"5f6ab2b78ebc3edaa736b7ab","slug":"bigg-boss-popular-singers-who-participate-in-salman-khan-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘बिग बॉस’ में इन गायकों ने दर्शकों का खूब किया था मनोरंजन, आपका पसंदीदा कौन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘बिग बॉस’ में इन गायकों ने दर्शकों का खूब किया था मनोरंजन, आपका पसंदीदा कौन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 शुरू होने वाला है। बिग बॉस के हर सीजन में अलग अलग क्षेत्रों से लोग शामिल होते हैं। इस सीजन की बात करें तो इंडियन आइडल फेम गायक राहुल वैद्य हिस्सा ले सकते हैं। राहुल वैद्य की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को भी शो में देखा जा सकता है। इस तरह बिग बॉस 14 में अपने गायन के जरिए दो गायक दर्शकों का मनोरंजन कर सकते हैं। इससे पहले भी शो में गायकों ने हिस्सा लिया है। जिन्होंने दर्शकों का मनोरंजन तो किया ही है, साथ ही शो को टीआरपी भी दिलाई। चलिए आपको बताते हैं अभी तक किन किन गायकों ने हिस्सा लिया।
2 of 8
अली कुली मिर्जा
- फोटो : instagram/aliqulimirzaofficial
गायक और अभिनेता अली कुली मिर्जा ने बिग बॉस सीजन 8 में भाग लिया। अली कुली मिर्जा कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
3 of 8
सपना चौधरी
- फोटो : Bigg Boss
हरियाणा की मशहूर डांसर और गायिका सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था। शो से पहले ही सपना की बड़ी फैन फॉलोइंग थी। बिग बॉस के बाद उनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ। बिग बॉस के घर में सपना कई बार अपने मशहूर गानों पर थिरकती नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अनूप जलोटा
- फोटो : Bigg Boss
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बिग बॉस सीजन 12 में हिस्सा लिया था। अनूप जलोटा की एंट्री काफी चर्चा में थी। वो शो में जसलीन मथारू के साथ पहुंचे थे। जब शो में अनूप जलोटा ने एंट्री की तो उन्होंने बताया कि जसलीन उनकी गर्लफ्रेंड हैं लेकिन घर से बाहर निकलते ही उन्होंने कई इंटरव्यू में ये कहा कि यह उन्होंने महज शो के लिए किया था। दोनों का ऐसा कोई रिश्ता नहीं है।
विज्ञापन
5 of 8
जसलीन मथारू
- फोटो : Bigg Boss
बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा के साथ जसलीन मथारू आईं। जसलीन एक अच्छी गायिका हैं। वो अनूप जलोटा की शिष्या हैं। शो में पब्लिसिटी स्टंट के लिए उन्होंने अनूप जलोटा को ब्वॉयफ्रेंड बताया था। घर से बाहर आने पर उन्होंने इस बात को कबूल किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।