फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉस की यह विवादित EX कंटेस्टेंट आएगी बॉयोपिक में आएंगी नजर, अंत में कर लेंगी आत्महत्या

Fri, 09 Mar 2018 01:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Tamil ex contestant Julie will playing Medical student S Anitha role
'बिग बॉस' के घर में अपने व्यवहार को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्स कंटेस्टेंट जूली जल्दी ही एक बॉयोपिक में नजर आने वाली हैं। जूली इस बॉयोपिक में एक मेडिकल छात्रा का किरदार निभाएंगी, जो मेडिकल की तैयारी करते हुए आत्महत्या कर लेती हैं। 
Bigg Boss Tamil ex contestant Julie will playing Medical student S Anitha role
दरअसल जूली तमिलनाडु की मेडिकल छात्रा एस. अनीथा का किरदार निभाएंगी। गौरतलब है कि 'एस. अनीथा मेडिकल' की तैयारी कर रही थी, लेकिन मानसिक तनाव के चलते पिछले साल सितंबर में उसने आत्महत्या कर ली। अनीथा ने सुप्रीम कोर्ट में मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल इलिजबिलिटी इंट्रेंस टेस्ट (NEET) को अनिवार्य करने लिए खिलाफ याचिका भी दायर की थी।
Bigg Boss Tamil ex contestant Julie will playing Medical student S Anitha role
अब ए.जे पिक्चर्स ने अनीथा पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। इस फिल्म में 'बिग बॉस तमिल' की एक्स कंटेस्टेंट जूली अनीथा का किरदार करेंगी। उनकी इस फिल्म का नाम 'डॉ.एस अनीथा एमबीबीएस' है। यह फिल्म तमिल भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Tamil ex contestant Julie will playing Medical student S Anitha role
बात करें पोस्टर की तो इसमें जूली एक कमल के फूल पर बैठी हुई हैं और उन्होंने अपने हाथों में किताब पकड़ रखी है। फिल्म का यह पोस्टर काफी लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म 'डॉ.एस अनीथा एमबीबीएस' को लेकर जूली ने यह भी कहा कि मुझे जैसी ही इस फिल्म का ऑफर आया मैंने तुरंत हां कर दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह यह फिल्म पैसों के लिए नहीं बल्कि सामजिक कारणों से कर रही हूं। 
 
विज्ञापन
Bigg Boss Tamil ex contestant Julie will playing Medical student S Anitha role
आपको बता दें कि जूली बिग बॉस तमिल में काफी विवादित कंटेस्टेंट में से एक रही हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'मन्नार वाघैयारा' में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं जूली जलीकट्टू को लेकर भी काफी विवादों में रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed