फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: 'वीकेंड के वार' में गोविंदा ने पूछे 2 ऐसे सवाल, सलमान खान का चेहरा पड़ गया लाल

Sun, 07 Oct 2018 06:50 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
bigg boss weekend ka vaar salman and govinda did to much fun on stage
salman khan

बिग बॉस के सीजन 12 में इस बार वीकेंड के वार की शुरुआत बेहद रोमांचक अंदाज में हुई। इसी बीच एक दौर भी आया, जब गोविंदा ने उनसे 2 ऐसे सवाल पूछ लिए, जिनका सलमान खान के पास कोई जवाब नहीं था। दरअसल, एक सवाल सलमान खान की गर्लफ्रेंड को लेकर था और दूसरा भाई को लेकर। वहीं, KISS को लेकर पूछे सवाल पर गोविंदा भी शरमा गए। वहीं घर में जहां एक तरफ अनूप-जसलीन अपने बिगड़े हुए रिश्ते बनाते दिखे तो दूसरी तरफ कुछ घरवालों को महान बनने की सजा भुगतनी पड़ी। अपने प्यार का इजहार कर अनूप जसलीन एक बार फिर करीब आ गए हैं जिससे घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी  काफी खुश हैं। 

bigg boss weekend ka vaar salman and govinda did to much fun on stage
salman khan

सलमान खान घर से निष्कासित: इस बार शो की शुरुआत में सलमान अपने बॉलीवुड के पार्टनर गोविंदा के साथ नजर आए।  जब-जब बॉलीवुड के ये दो स्टार साथ आए हैं तब-तब कुछ ना कुछ धमाल हुआ है। दोनों एक बेड पर सोते हुए नजर आए फिर बिग बॉस के म्यूजिक से दोनों की आंख खुली। सलमान गोविंदा ने उठने के साथ ही मौज-मस्ति का आगाज कर दिया। खाने-पीने के लिए थोड़ी बहुत नोकझोक के साथ दोनों नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बारे में बात करने लगे तभी बिग बॉस ने उन्हें घर के नियमों का उल्लंघन करने के लिए घर से निष्कासित कर दिया। इस बात से दोनों काफी खुश हो जाते हैं और स्टेज पर चले जाते हैं।

bigg boss weekend ka vaar salman and govinda did to much fun on stage
govinda

गोविंदा हुए घरवालों से रूबरू: गोविंदा अपनी फिल्मों में तेज डायलॉग बोलने के लिए जाने जाते हैं और अपना ये हुनर  उन्होंने बिग बॉस के घर में भी दिखाया। इतना ही नहीं घरवालों से भी उन्होंने ये डायलॉग बुलवाए। सलमान ने गोविंदा से कहा की वो शिवाशीष और श्रीसंथ से अपनी फिल्म का डायलॉग बुलवाए। लेकिन दोनों ही इसमें फेल हो गए क्योंकि गोविंदा जैसे तेज डायलॉग बोलना सबके बस की बात नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss weekend ka vaar salman and govinda did to much fun on stage
salman khan

स्टेज पर गोविंदा और सलमान का सवाल-जवाब: गोविंदा और सलमान ने स्टेज पर काफी मस्ती की और दोनों अपने कई गानों के साथ थिरकते नजर आए। इसके बाद स्टेज पर बैठे सिंगर ने कुछ गानों की धुन बजाई जिन्हें दोनों सितारों को पहचाना था लेकिन यहां सलमान गोविंदा से पीछे रह गए। 
सलमान ने गोविंदा के मजे लेते हुए पूछा कि आप किस करते समय सांस अंदर लेते हैं या बाहर छोड़ते हैं। इसके बाद गोविंदा ने फिल्म पार्टनर का वो किस वाला सीन भी करके दिखाया, जिसे देख दर्शक काफी खुश हुए। 

विज्ञापन
bigg boss weekend ka vaar salman and govinda did to much fun on stage
tv show

इसके अलावा दोनों सितारों ने सवाल-जवाब का एक गेम भी खेला जिसमें गोविंदा ने सलमान से उनकी गर्लफ्रेंड का नाम पूछा जिसमें सलमान चुप रहे। वहीं घर में कॉमेडियन भारती सिंह की एंट्री हुई। भारती ने घर में रह रहे प्यार के पंछी अनूप-जसलीन के खूब मजे लिए और अनूप जलोटा के साथ एक सिजलिंग परफॉर्मेंस भी दी। तो वहीं इस बार सुल्तानी अखाड़े में करणवीर बोहरा और दीपक एक दूसरे से लड़ते नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed