{"_id":"5bb359fb867a55019f2c993c","slug":"bigg-boss12-subhi-rana-says-to-saba-i-want-to-win-my-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: वाइल्ड कार्ड एंट्री ने घर ने आते ही धमकाया, कोई पसंद न आया तो नहीं छोड़ूंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: वाइल्ड कार्ड एंट्री ने घर ने आते ही धमकाया, कोई पसंद न आया तो नहीं छोड़ूंगी
Tue, 02 Oct 2018 05:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुरभि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग सीजन का सीजन 12 तीसरे सप्ताह में ही रोमांचक दौर में पहुंच गया है। रोमिल और निर्मल की जोड़ी बाहर होने से घरवालों ने सुख की सांस ली थी, लेकिन रोमिल को वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ दोबारा जोड़ी में घर में आया देख घरवाले हैरान रह गए। आउट हाउस से बेघर हो चुकी सुरभि ने घर में आते ही लोगों के बीच आग लगाना शुरू कर दिया है। सुरभि ने आते ही जोड़ियों से कह दिया है कि वह सिंगल्स की तरफ अपना-अपना गेम खेलें।
2 of 4
सुरभि
आपको बता दें कि सुरभि के घर में आते ही घर का माहौल पहले से गर्म हो गया है। सुरभि ने घर में आते ही सबा से कहा कि अगर मुझे कोई पसंद है तो ठीक है, लेकिन अगर मुझे कोई पसंद नहीं आया तो मैं उसको बिल्कुल भी नहीं छोड़ती हूं। सुरभि अपने गेम पार्टनर रोमिल के साथ भी सिंगल्स के खिलाफ प्लानिंग करती हुई दिखाई दीं। सुरभी ने रोमिल से कहा कि, दीपिका घर में एकदम बहू वाला गेम खेल रही है। वो सिंगल्स में सबसे ज्यादा स्ट्रांग है।
3 of 4
Bigg boss 12
सुरभि बताती हैं कि दीपिका घर में श्रीसंथ की मां बन गई है। वह रोमिल से कहती हैं कि श्रीसंथ एक बहुत अच्छे इंसान हैं। दीपिका उनके जरिए अपना गेम खेल रही है। करणवीर और दीपिका पूरे घर में ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी सेलेब्रिटी वाली इमेज को लेकर चल रहे हैं। गेम में अगर जीतना है तो हमें इन दोनों को गेम से हटाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
deepak thakur bigg boss 12
बिहार के गांव से अपने हर सपने को पूरा करने के लिए बिग बॉस के घर आए दीपक ने अब घर में अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है। दीपक ने सुरभि राणा के आते ही श्रीसंथ से अपनी दोस्ती तोड़ ली है। दीपक ने श्रीसंथ पर यह आरोप भी लगाया कि वह खुद की मर्जी सब पर थोपना चाहते हैं। वहीं, सुरभि ने स्पष्ट कर दिया कि मैं इस गेम को जीतने आई हूं और उसके लिए मैं कुछ भी करूंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।