फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार यहां मिले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, टूटे दिलों की दुआओं से शुरू हुई अनोखी प्रेम कहानी

Fri, 23 Jul 2021 05:39 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 23 Jul 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
bioscope with pankaj shukla everything you wanted to know about Raj Kundra Shilpa Shetty love story
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

नौ साल लगे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को अपने पूर्व प्रेमी अक्षय कुमार की यादें भुलाने में। साल 2000 में उन्होंने अक्षय कुमार से अपने रिश्तों को लेकर पहली बात खुलकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे फिल्म ‘धड़कन’ की शूटिंग के दौरान उन्हें अक्षय के दूसरे रिश्ते के बारे में पता चला। फिल्म की शूटिंग चल ही रही थी जब शिल्पा ने अक्षय के साथ अपने रिश्ते तोड़ देने का एलान किया। अपने टूटे दिल को लेकर जमाने भर में भटकती रही शिल्पा शेट्टी को इन जख्मों पर मलहम लगाने वाला पहला इंसान मिला रिपु सूदन कुंद्रा सात समंदर पार लंदन में। शिल्पा शेट्टी और रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा की प्रेम कहानी परफ्यूम की एक डील से शुरू होती है। ये परफ्यूम शिल्पा के नाम से ही लॉन्च हुआ और इसका नाम तब रखा गया था एस 2, इसी परफ्यूम की डील के लिए ही पहली बार दोनों मिले। शिल्पा को पहली ही मुलाकात में लगा कि ये बंदा उनका जीवनसाथी हो सकता है।

bioscope with pankaj shukla everything you wanted to know about Raj Kundra Shilpa Shetty love story
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

राज के ठिकाने पर पनपा प्रेम

राज कुंद्रा उन दिनों ब्रिटेन के सबसे रईस शीर्ष 200 लोगों की लिस्ट में शुमार थे और ये जानकर शिल्पा शेट्टी का दिल तब धक से रह गया था कि ये तो पहले से ही शादी शुदा है। लेकिन, तीर राज कुंद्रा के भी जिगर के पार हो चुका था। शिल्पा को तब पता नहीं था कि राज कुंद्रा अपनी पत्नी से तलाक की बातचीत शुरू कर चुके हैं। उन्हें इसका पता तब चला जब वह कुछ अरसा बाद फिर लंदन पहुंची रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ की शूटिंग करने। शो शुरू होने में कुछ वक्त था और शिल्पा किसी ऐसे ठिकाने की तलाश में थी, जहां वह होटल का लंबा चौड़ा खर्च बचा सकें। राज कुंद्रा ने उन्हें अपना वह ठिकाना ऑफऱ कर दिया, जहां वह अपनी तनहाइयां काटने जाया करते थे। यहीं दोनों पहली बार फुर्सत से मिले। दिल की बातें कहीं। दुनिया से दूर हुए और ये समझ पाए कि दोनों के दिलों में एक जैसी ही आग लगी हुई है।

bioscope with pankaj shukla everything you wanted to know about Raj Kundra Shilpa Shetty love story
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

रिश्तों का पहला इशारा

शिल्पा शेट्टी का लंदन आना जाना शुरू हुआ तो गॉसिप मिलों को नया चारा मिलना शुरू हो गया। इन सारी बातों पर साल 2007 में खुद शिल्पा शेट्टी ने ही ये कहकर विराम लगाया कि हां, उनके जीवन में कोई है और वह उम्मीद करती हैं कि ये संबंध खास बन सके। उन्होंने तब कहा था कि अच्छा लगता है जब कोई आपका ख्याल रखता है। लंबे अरसे तक अकेले रहने के बाद ये जानकर अच्छा लगता है कि वह किसी को कभी भी अपने दिल की बात कह सकती हैं। तब उनका इशारा राज कुंद्रा की तरफ ही था। उन्हीं दिनों शिल्पा शेट्टी फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु ने शिल्पा को बिग ब्रदर में जाने की अनुमति दे दी थी। शिल्पा इसे कुछ दिनों की बात समझ कर गईं थीं और लग गए वहां हफ्तों। फिल्म का एक गाना ‘इन दिनों...’ तब शिल्पा के फोन में हुआ करता था और राज को गाना पसंद आया तो फिर ये बरसों तक शिल्पा के फोन की रिंग टोन बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bioscope with pankaj shukla everything you wanted to know about Raj Kundra Shilpa Shetty love story
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

जलसा के सामने खरीदा पूरा फ्लोर

राज कुंद्रा की बातें मुलाकातें शिल्पा शेट्टी से बढ़ीं तो दोनों एक दूसरे को समझने लगे। राज कुंद्रा लगातार शिल्पा शेट्टी पर तोहफों की बरसात किया करते। लेकिन, जिस एक बात ने शिल्पा का दिल जीत लिया वह था अमिताभ बच्चन के घर के सामने निर्माणाधीन इमारत में एक पूरा फ्लोर खरीदकर शिल्पा शेट्टी को गिफ्ट कर देना। शिल्पा को सिर्फ यही एक घर राज कुंद्रा ने दिया हो ऐसा नहीं है। बताते हैं कि राज ने शिल्पा के नाम दुबई में, कनाडा में, लंदन में और यहां तक कि नोएडा तक में घर खरीदे हैं। कनाडा वाला घर तो किसी महल जैसा है और बताते हैं कि उसकी कीमत करोड़ों डॉलर में है।

विज्ञापन
bioscope with pankaj shukla everything you wanted to know about Raj Kundra Shilpa Shetty love story
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

रिश्ते का सबसे सस्ता गिफ्ट

लेकिन, इतना सब होने के बाद भी राज कुंद्रा ने इस रिश्ते में जो सबसे सस्ता काम किया वह था शिल्पा को प्रपोज करने वाले दिन सिर्फ पांच कैरेट हीरे की अंगूठी पेश करना। आईफा अवार्ड्स उस साल यॉर्कशार में होने थे। और, वहीं राज कुंद्रा ने एक डिनर में शिल्पा को प्रपोज किया। सिर्फ पांच कैरट की अंगूठी देखकर इस प्रस्ताव पर हां तुरंत न कहने की बात शिल्पा ने भी मानी है। राज कुंद्रा के शादीशुदा होने की बात शिल्पा शेट्टी को अपने रिश्तों की शुरुआत से ही पता रही है। राज कुंद्रा और कविता की शादी 2003 में हुई और दोनों ने 2006 में उस समय तलाक ले लिया जब उनकी बेटी डेलीना सिर्फ दो महीने की थी। तब कविता ने शिल्पा पर अपना पति छीनने का आरोप लगाया था और राज कुंद्रा ने अरसे बाद अपनी कविता के चरित्र पर सवाल उठाकर उसे दोषी ठहराने की कोशिश की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed