फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

QSQT Release Day: ‘कयामत से कयामत तक’ के लिए आमिर ने ऑटो पर चिपकाए पोस्टर, मंसूर से इस बात पर हो गया झगड़ा

Mon, 29 Apr 2024 09:38 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 29 Apr 2024 09:38 AM IST
विज्ञापन
Bioscope with Pankaj Shukla Qayamat Se Qayamat Tak Aamir Khan Majrooh Sultanpuri Anand Milind
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान ने रविवार की रात अपने टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ का एक पुराना प्रोमो रिलीज किया तो लोगों ने उनसे उनके इस शो की वापसी की मांग शुरू कर दी। देश में चल रहे लोकसभा चुनावों को लेकर जारी किए गए इस प्रोमो में कुछ लोग रेड सिगनल जंप करते दिखते हैं, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वहां वाहनों की कतार भी लगने लगती है। इस कतार में एक ऑटो भी शामिल है और ये ऑटो रिक्शा ही जिसे आमिर खान ने अपने जीवन की पहली मार्केटिंग कैंपने का हिस्सा बनाया था। उनकी पहली बतौर रोमांटिक हीरो फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ रिलीज होने वाली थी और वह खुद ही उन दिनों ऑटो रिक्शा के पीछे पोस्टर चिपकाते दिखते, ‘हू इज आमिर खान? आस्क द गर्ल नेक्स्ट डोर...’

Bioscope with Pankaj Shukla Qayamat Se Qayamat Tak Aamir Khan Majrooh Sultanpuri Anand Milind
आमिर खान-कयामत से कयामत तक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन के भाई नासिर हुसैन हिंदी सिनेमा के कामयाब फिल्म निर्माता, निर्देशक रहे हैं। फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के निर्देशक मंसूर खान इन्हीं के बेटे हैं। मंसूर खान ने पहले आईआईटी की पढ़ाई बीच में छोड़ी और फिर अमेरिका से भी बीच सत्र ही पढ़ाई अधूरी छोड़ बंबई लौट आए। नासिर हुसैन के पास तब एक कहानी थी, जिसे उन्होंने एक दिन मंसूर खान को बुलाकर इस पर फिल्म बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी। मंसूर खान ने अपने चचेरे भाई आमिर खान को फिल्म के हीरो के तौर पर लिया और फिल्म शुरू कर दी।

Bioscope with Pankaj Shukla Qayamat Se Qayamat Tak Aamir Khan Majrooh Sultanpuri Anand Milind
कयामत से कयामत तक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत मेहनत की। फिल्म के सुपरहिट गाने ‘पापा कहते हैं’ में वह जरा देर के लिए दिखती भी हैं। पर तब आमिर खान को इस बात की सख्त मनाही थी कि वह रिलीज से पहले किसी को अपनी शादी के बारे में कतई नहीं बताएंगे। मंसूर खान को फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के लिए उनके पिता ने अपनी टीम के संगीतकार आर डी बर्मन और गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी की जोड़ी दी। लेकिन मंसूर खान की आर डी बर्मन से जमी नहीं। मशहूर संगीतकार चित्रगुप्त के बेटे उन दिनों आनंद-मिलिंद कुछ फिल्मों में संगीत दे चुके थे।

Aamir Khan: 'जिन्हें देश की फिक्र है...', चुनाव के बीच आमिर खान ने साझा किया सत्यमेव जयते का पुराना प्रोमो

विज्ञापन
विज्ञापन
Bioscope with Pankaj Shukla Qayamat Se Qayamat Tak Aamir Khan Majrooh Sultanpuri Anand Milind
कयामत से कयामत तक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

मंसूर को दोनों का काम पसंद आया और उन्होंने दोनों को एक ऐसी धुन बनाने का जिम्मा सौंपा जिस पर जवानी झूम उठे। आनंद मिलिंद इस मामले में खरे साबित हुए और उन्होंने जो धुन बनाई उस पर मजरूह सुल्तानपुरी ने गाना लिखा, ‘पापा कहते हैं’। फिल्म के सबसे ज्यादा मशहूर हुए इस गाने  में पापा शब्द मंसूर को पसंद नहीं था लेकिन अपने पिता की बात उन्होंने मानी और ये लाइन ऐसे ही रहने दी। इसके बाद जो हुआ सब जानते हैं और साल 2024 में भी इस गाने की दमक बरकरार है।

'सोढ़ी' की गुमशुदगी बनी पहेली: यहां मिली आखिरी लोकेशन, पैदल घूमते दिखे...कई और हैरान करने वाली बातें आईं सामने

विज्ञापन
Bioscope with Pankaj Shukla Qayamat Se Qayamat Tak Aamir Khan Majrooh Sultanpuri Anand Milind
कयामत से कयामत तक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

70 साल के हो रहे थे मजरूह सुल्तानपुरी उन दिनों जब उन्होंने ये गाना लिखा। उन्होंने मंसूर के मंसूबे भांप लिए थे और मजरूर सुल्तानपुरी की तमाम खासियतों में ये बात खासतौर से शामिल रही है कि उनके गाने हमेशा वक्त के साथ कदमताल करते रहे। देव आनंद की फिल्म ‘तीन देवियां’ के लिए साल 1965 में ‘ऐसे तो ना देखो..’ लिखने वाले मजरूह सुल्तानपुरी ने 29 अप्रैल 1988 को रिलीज हुई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के लिए लिखा ‘गजब का है दिन देखो जरा..!’

Arun Govil: अरुण गोविल का छलका दर्द, बोले- जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है, तब सबसे ज्यादा क्रोध खुद....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed