बर्थडे पार्टी में बिपाशा बसु ने सरेआम करण के होठों पर लिया चुंबन तो पसर गया सन्नाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिपाशा बसु ने 7 जनवरी की रात अपना 39वां जन्मदिन दोस्तों के साथ पार्टी करके एन्जॉय किया। इस दौरान बिपाशा की पार्टी में उनके सभी मेहमानों ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। उनकी पार्टी में दीया मिर्जा पति साहिल सांघा के साथ तो शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा को वेन्यू के बाहर देखा गया।
बिपाशा की पार्टी में इसके अलावा सोफी चौधरी, मनीष पॉल, डिने पांडे, यास्मीन कराचीवाला, करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर भी पार्टी गेस्ट की लिस्ट में शामिल रहे।
बिपाशा बसु की इस पार्टी में उनके पति करण सिंह ग्रोवर की ड्रेस काफी चर्चा में बनी रही। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें वायरल होते ही करण के कपड़ों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। किसी ने उनकी तुलना भोजपुरी हिरोइन से की तो किसी ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि लगता है करण ने बिपाशा के कपड़े पहन लिए थे।