{"_id":"5a153a4e4f1c1bc1678bcf7e","slug":"bipasha-basu-and-karan-singh-grovers-pics-of-goa-can-steal-your-heart-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठंड का मजा लेते हुए करन सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु गोवा में बिता रहे छुट्टियां, शेयर की ऐसी PHOTOS","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ठंड का मजा लेते हुए करन सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु गोवा में बिता रहे छुट्टियां, शेयर की ऐसी PHOTOS
टीम डिजिटल/ नोएडा
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवम्बर महीना अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है, ऐसे में ठंड अपने पूरे शबाब पर है। जिंदगी को खुलकर जीने वालों को पता है कि नवम्बर-दिसंबर का ये महीना गोवा जाने के लिए परफेक्ट है। ऐसे में बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर कैसे पीछे रह जाते।
गोवा में जन्नत से आलीशान एक रिसोर्ट में ये कपल ठंड का जमकर लुत्फ उठा रहा है। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पर्सनल पूल का स्नैप शेयर किया है। जो एक शानदार विला का हिस्सा नजर आ रहा है।
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
बॉलीवुड की 'बंगाली ब्यूटी' बिपाशा ने फ्लोरोसेंट बिकिनी टॉप और एम्बर मर्करी सनग्लासेज में अपनी एक और फोटो शेयर की है। लाल लिपस्टिक से सजे उनके होंठ इस तस्वीर में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके कुछ ही दिनों पहले बिपाशा-करन का एक 'कंडोम' ऐड का वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में ये रियल लाइफ कपल सेफ-सेक्स को बढ़ावा देते दिखाई दे रहे थे। इसका वीडियो खुद करन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर जल्द ही डायरेक्टर अंकुश की एक मूवी में साथ काम करते दिखेंगे। बिपाशा बसु को करीब 3 साल बाद किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है। फिल्म का नाम 'फिरकी' रखा गया है, जो कॉमेडी जॉनर की होगी।