बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर संग सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें वीडियो आदि साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस के घर में उनकी गोद भराई का फंक्शन रखा गया था, जिसे बंगाली रीति-रिवाज के साथ पूरा किया गया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
Bipasha Basu: बिपाशा बसु की हुई गोद भराई, एक्ट्रेस ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोद भराई में बेहद खूबसूरत लगीं बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने अपनी गोदभराई फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने गोल्ड के गहने पहने हुए हैं। इस पारंपरिक लुक में बिपाशा बसु बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो उन्हें और भी आकर्षक बना रहा है।
अपनी मां की तरह गुड मॉम बनना चाहती हैं बिपाशा
कुछ तस्वीरों में बिपाशा को पति करण संग नजर आ रही हैं, जबकि उन्होंने अपनी मां के साथ भी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा- मैं आप जैसी मां बनना चाहती हूं। लव यू मां। इसी के साथ बिपाशा ने एक छोटी वीडियो क्लिप भी शेयर की है जिसमें वह रसम के अनुसार से खाना खाती नजर आ रही हैं।
फैंस ने लुटाया प्यार
बिपाशा की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-आप बहुत सुंदर हो। वहीं दूसरे ने लिखा-आप दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती हैं, बहुत खूबसूरत! ईश्वर आपको, करण को और आपके बच्चे को आशीर्वाद दें। बाकी प्रशंसक भी इसी तरह से अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।