बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। वह अपने घर के नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिपाशा और करण के घर शादी के पूरे छह साल बाद यह खुशी आ रही है, जिसके स्वागत में दोनों किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो साझा कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी थी। फैंस यह खबर सुनकर काफी खुश हैं और अभिनेत्री की नई तस्वीरें देखने के लिए एक्साइटिड रहते हैं। ऐसे में बिपाशा बसु के बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। अभिनेत्री के लिए यह सेरेमनी काफी खास रही।
Bipasha Basu: अनोखे अंदाज में हुआ बिपाशा बसु का बेबी शॉवर, मॉम टू बी ने करण के साथ स्टाइल से मारी एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अब जल्द ही पैरेंटहुड जर्नी शुरू करने जा रहे हैं। बिपाशा और करण की इस जर्नी को और यादगार बनाने के लिए अभिनेत्री की एक बहुत करीबी दोस्त ने उनके लिए बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया था। कल यह खबर आई थी और आज बिपाशा के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं। इन तस्वीरों में मॉम-टू-बी बिपाशा बसु पीच कलर का गाउन पहने काफी खूबसूरत लग रही थीं। हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट करने वाली बिपाशा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। जहां पीच गाउन में बिपाशा काफी सुंदर लग रही थीं, वहीं ब्लू कलर के सूट में करण सिंह ग्रोवर बेहद हैंडसम लग रहे थे।
PayCM Poster Conflict: विवादों में कांग्रेस का पेसीएम पोस्टर अभियान, अखिल अय्यर ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी
आज रखे गए बेबी शॉवर में केवल 20 लोगों को बुलाया गया था, जिसमें केवल एक्ट्रेस के बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। सेरेमनी की थीम और टैगलाइन फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। पार्टी की टैगलाइन है, ए लिटिल मंकी इज ऑन द वे। वहीं, कार्यक्रम की थीम और ड्रेस कोड महिलाओं के लिए पिंक या पीच और पुरुषों के लिए लैवेंडर या ब्लू है। इसी का पालन करते हुए बिपाशा और करण ने भी कपड़े पहने हुए थे। पैपराजी द्वारा क्लिक की गई तस्वीरों में बिपाशा और करण हाथों में हाथ डाले चलते हुए, इस सेरेमनी में एक स्टाइलिश एंट्री करते हैं। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आ रही है। इतना ही नहीं कुछ तस्वीरों में बिपाशा और करण केक काटते नजर आ रहे है।
Tabu: खूबसूरत दिखने के लिए ऐसा काम कर चुकी हैं तब्बू, 50 हजार की क्रीम खरीदने को बताया अपनी सबसे बड़ी गलती
कुछ ही दिनों पहले बिपाशा बसु की मां ने उनके लिए घर पर एक पारंपरिक कार्यक्रम रखा था, जिसे बंगाली में 'शाध' कहते हैं। इस रस्म में अभिनेत्री को उनकी पसंद का खाना बनाकर खिलाया गया था। इस सेरेमनी के लिए मॉम टू बी बिपाशा बसु ने ब्राइट पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी कैरी की थी। इस लुक में बिपाशा गजब की खूबसूरत लग रही थीं, वहीं उनका प्रेग्नेंसी ग्लो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था।
Brahmastra: फैंस की भीड़ में रणबीर ने कर डाली ऐसी हरकत, लोग बांध रहे अभिनेता की तारीफों के पुल