{"_id":"63735920a0a1db11934f8e4b","slug":"bipasha-basu-discharged-from-hospital-spotted-outside-her-home-with-baby-girl-and-husband-karan-singh-grover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bipasha Basu: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा, करण के साथ बेटी को गोद में लेकर पहुंचीं घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bipasha Basu: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा, करण के साथ बेटी को गोद में लेकर पहुंचीं घर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 15 Nov 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिपाशा बसु हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। शादी के छह साल बाद अभिनेत्री के घर में किलकारियां गूंजी हैं। बिपाशा और करण 12 नवंबर को ही माता-पिता बने हैं। बच्चे के जन्म के बाद करण सिंह ग्रोवर ने पोस्ट साझा कर बेटी और उनके नाम की जानकारी दी थी। माता-पिता बनने के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब बिपाशा मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं, जिसकी पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं।
2 of 4
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
बिपाशा और करण गोद में बेटी को लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। बेटी बिपाशा की गोद में उनकी बेटी नजर आ रही है। हालांकि उसका चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिपाशा और करण दोनों ही काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
12 नवंबर को माता-पिता बनने के बाद करण ने अपनी बेटी की तस्वीर साझा की थी और उसका नाम बताया था। बिपाशा की बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर है। बता दें कि बिपाशा और करण इंडस्ट्री के मोस्ट पॉवर कपल हैं। दोनों का प्यार फिल्म अलोन के सेट पर परवान चढ़ा था। करण और बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : social media
शादी के छह साल बाद बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। बेटी के बाद बिपाशा ने भी तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि बिपाशा अपनी फिटनेस और ब्यूटी के लिए भी जानी जाती हैं। अब फैंस को बिपाशा की बेटी का चेहरा रिवील करने का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।