{"_id":"636f84001a99db742636a11e","slug":"bipasha-basu-karan-singh-grover-confirm-they-are-parents-to-a-baby-girl-name-her-devi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bipasha Basu: बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का नाम रखा है बेहद खास, बोले- मां के आशीर्वाद की अभिव्यक्ति...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bipasha Basu: बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का नाम रखा है बेहद खास, बोले- मां के आशीर्वाद की अभिव्यक्ति...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय खुशियों की गूंज है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज प्यार सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उनकी टीम की तरफ से दी गई थी और अब कपल ने भी खुद इस गुड न्यूज की पुष्टि कर दी है। साथ ही दिल छू लेने वाला नोट साझा किया है और यह भी बताया है कि उन्होंने अपनी नन्हीं परी का नाम क्या रखा है...
2 of 4
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : Instagram
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों शादी ने शादी के छह साल बाद अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। इस खुशखबरी से फैंस भी काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर दोनों को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। फैंस को बिपाशा और करण की लाडली की झलक का इंतजार है और यह इंतजार खत्म करते हुए कपल ने पोस्ट शेयर की है।
3 of 4
करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु
- फोटो : Social Media
बिपाशा ने जो पोस्ट साझा की है, उसमें कपल अपनी नन्हीं परी के पैरों को हथेलियों में थामे नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए कपल ने लिखा- "हमारे प्रेम और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अभी यहां है और वह दिव्य है"। इसी के साथ उन्होंने बेटी का नाम बताते हुए लिखा- "देवी बसु सिंह ग्रोवर"।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु
- फोटो : Social Media
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात फिल्म 'अलोन' के दौरान हुई थी और साल 2015 में एक दूसरे को एक साल तक डेट करने के बाद कपल साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गया। कुछ दिन पहले ही बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी और तब से वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपडेट साझा करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।