फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूजर बोला- 'गोरा दिखने के लिए आपने ट्रीटमेंट करवाया', बिपाशा बसु ने दिया करारा जवाब

Sat, 27 Jun 2020 06:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 27 Jun 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu Reply To Troll For Accusing Her Of Getting The Skin Whitening Treatment
बिपाशा बसु - फोटो : Social Media

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने शुक्रवार को अपने ब्राण्ड 'फेयर एंड लवली' क्रीम से 'फेयर' शब्द हटाने का फैसला कर लिया। इस खबर के सामने आते ही लोगों रंगभेद को बढ़ावा देने वाली क्रीम को लेकर अपनी राय रख रहे थे। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी इस पर अपने विचार रखे। लेकिन तब उन्हें एक यूजर ने ट्रोल करने कि कोशिश की। जिसके बाद बिपाशा ने उसे करारा जवाब दिया। 

Bipasha Basu Reply To Troll For Accusing Her Of Getting The Skin Whitening Treatment
कमेंट - फोटो : Instagram

बिपाशा बसु की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'आपने गोरा दिखने के लिए अपनी स्किन पर स्किन लाइटनिंग और व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट करवाया है।' इस पर बिपाशा ने जवाब देते हुए लिखा, 'सच.. मुझे ये बताने के लिए बहुत धन्यवाद। मेरी त्वचा बहुत नाजुक और एलर्जिक है...मैंने जिदगी में दो फेशियल कराए हैं। गजब की बात है...अजनबी को पता है, मैंने क्या कराया।'

Bipasha Basu Reply To Troll For Accusing Her Of Getting The Skin Whitening Treatment
बिपाशा बसु - फोटो : social media

बिपाशा ने सांवलेपन की वजह अपनी जिंदगी में हुई परेशानियों का जिक्र करते हुए लिखा था, ''जब मैं बड़ी हो रही थी तो एक बात हमेशा सुनती थी कि बोनी, सोनी से ज्यादा सांवली है। हालांकि मेरी मां भी सांवली हैं और मैं काफी हद तक उनकी तरह ही दिखती हूं लेकिन जब मैं बच्ची थी तो मेरी दूर के रिश्तेदारों में रंग को लेकर ये चर्चाएं हुआ करती थीं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu Reply To Troll For Accusing Her Of Getting The Skin Whitening Treatment
बिपाशा बसु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

बिपाशा ने आगे लिखा- '15-16 की उम्र में मैंने मॉडलिंग शुरू की और मैंने सुपरमॉडल का कॉन्टेस्ट भी जीता। सभी अखबार में यही लिखा था, कोलकाता की सांवली लड़की बनी विनर। मैं हैरान रह गई कि सांवला रंग मेरी पहली विशेषता कैसे हो सकती है? मुझे फिर इस बात का बुरा लगा कि आखिर मुझे ऐसे नामों, विशेषणों से क्यों संबोधित किया जा रहा है।'

विज्ञापन
Bipasha Basu Reply To Troll For Accusing Her Of Getting The Skin Whitening Treatment
बिपाशा बसु

बिपाशा बसु ने आगे बताया, 'दुनिया घूम कर मैं फिर भारत वापस आ गई और फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए। फिर मैंने अपनी पहली फिल्म अजनबी की। मुझे सभी ने स्वीकार किया और प्यार दिया, लेकिन मेरे साथ वे डस्की वाला संबोधन हमेशा ही जुड़ा रहा। हालांकि, तब तक मैं अपने सांवलेपन से प्यार करने लगी थी। मेरा सांवला रंग चर्चा का मुख्य विषय होता था। पिछले 18 सालों से बहुत सारी स्किन केयर कंपनियों ने मुझे बहुत सारे पैसों के साथ ऑफर दिया, लेकिन मैं हमेशा अपने सिद्धांतों पर टिकी रही।'

यश चोपड़ा की 10 यादगार फिल्में, जो देख याद आ जाएंगे एक बार फिर 'किंग ऑफ रोमांस'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed