बिपाशा बासु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म अजनबी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की प्रेमिका सोनिया का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म से बिपाशा को वो पहचान नहीं मिली जो वो बॉलीवुड में चाहती थीं। अजनबी के बाद बिपाशा बासु ने साल 2002 में फिल्म ‘राज’ में काम किया। इस फिल्म में बिपाशा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म मे बिपाशा के साथ डिनो मोरिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी, ये फिल्म बिपाशा बासु के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
निर्देशक ने कहा नहीं मिलेगा बॉयफ्रेंड
एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में बिपाशा बासु ने इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म राज के निर्देशक विक्रम भट्ट उनसे खूब नाराज हो गए थे। बिपाशा ने कहा, ‘जब मेरी फिल्म ‘राज’ रिलीज हुई थी तो लोग मेरे से इस कदर डरने लगे थे कि विक्रम भट्ट ने मुझे ये तक कह दिया था कि राज 3 रिलीज होने से पहले बिपाशा जल्दी-जल्दी बॉयफ्रेंड ढूंढ लो। क्योंकि इस फिल्म के बाद तुम्हें कोई बॉयफ्रेंड नहीं मिलेगा।
कहा लोग तुमसे डरेंगे
बिपाशा बासु ने कहा कि निर्देशक विक्रम भट्ट ने उनसे ये भी कहा था कि तुमसे लोग इस फिल्म के बाद डरेंगे और तुम्हें कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं मिलेगा। लेकिन मैंने विक्रम से कहा कि मुझे बॉयफ्रेंड जरूर मिलेगा’। इसी के साथ अपने करियर के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि ‘फिल्म जिस्म में मैंने एक किरदार निभाया था। मैं इस फिल्म में काम करने के लिए खुद ही पूजा भट्ट और महेश भट्ट के पास पहुंच गई थी कि वो मुझे इस फिल्म में ले।
मैं हमेशा कुछ हटकर करना चाहती थी
जब मैं फिल्म जगत में आई थी तो उस समय ऐसा माना जाता था कि अभिनेत्रियां बहुत ज्यादा बोल्ड नहीं हो सकती। लेकिन मैं हमेशा कुछ अलग और हटकर करना चाहती थी, इसलिए मैंने जिस्म जैसी फिल्म में काम करने का फैसला लिया। मैं अपनी छवि को तोड़ना चाहती थी। मैंने जिस्म में बोल्ड सीन दिया क्योंकि जॉन उस वक्त मेरे बॉयफ्रेंड थे।
रणबीर कपूर को नहीं करना चाहती थी किस
मीडिया से खास बातचीत के दौरान बिपाशा बासु ने ये भी खुलासा किया था कि बचना ए हसीनों के दौरान उन्हें रणबीर कपूर को किस करना था, लेकिन वो किसिंग सीन नहीं करना चाहती थीं। जिसकी वजह से वो यशराज के पास पहुंच गई थीं। लेकिन उन्होंने स्क्रिप्ट बदलने के लिए साफ तौर पर मना कर दिया और उन्हें अंतत रणबीर कपूर के साथ वो सीन करना पड़ा।
करण सिंह ग्रोवर से की शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हाल ही में दोनें वैकेशन पर मालदीव गए थे और यहां से एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। बिपाशा की ये तस्वीरें उनके फैन्स को भी काफी पसंद आ रही है। बिपाशा करण के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले जॉन अब्राहम और डिनो मोरिया को डेट कर चुकी हैं।